Advertisment

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: कोर्ट ने दिए ये निर्देश, नागदा को लेकर की थी ये टिप्पणी

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर आजकल मध्यप्रदेश में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां की नागदा कोर्ट में अमिताभ बच्चन के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। जिस पर कोर्ट ने प्रकरण सीआईएस दर्ज करने और संबंधित थाने को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

author-image
BP Shrivastava
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan:  बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर आजकल मध्यप्रदेश में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां की नागदा कोर्ट में अमिताभ बच्चन के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। जिस पर कोर्ट ने प्रकरण सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने को प्रतिवेदन (रिपोर्ट) पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

Advertisment

क्या है पूरा मामला ?

पूरा मामला कुछ इस पर है। सोनी चैनल पर 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में नागदा को लेकर अमिताभ बच्चन ने टिप्पणी की थी, जिसमें सुपरस्टार ने नागदा को पानी की समयस्या से जूझ रहा छोटा सा गांव बताया था, जिस प स्थीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई और फिर इस मामले में कोर्ट में केस के लिए याचिका दायर की गई है।

कोर्ट ने थाने को दिए निर्देश

 इस मामले में नागदा के ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार करते हुए प्रकरण सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

यहां बता दें,  किसी भी सिविल या क्रिमिनल केस को अदालत में दाखिल करने पर CIS में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा स्वीकार करना माना जाता है। मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

Advertisment

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के CEO को भी बनाया पक्षकार

स्थानीय निवासी और एडवोकेट लक्ष्मण सुंदरा ने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग की और कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है। अब कोर्ट में अगली सुनवाई पर कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढ़ें:  भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा... 5 की मौत: भिंड से लौट रही खाली बस ने गोहद में कार को सामने से मारी टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Amitabh bachchan
Advertisment
चैनल से जुड़ें