Advertisment

Sheopur News: श्योपुर में CM यादव की एंट्री से पहले कांग्रेस MLA नजरबंद, बड़ौदा में किसानों के खातों में CM ट्रांसफर करेंगे मुआवजा राशि

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा में गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचेंगे। यहां से सीएम यादव किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बीच क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने नजरबंद किया है। 

author-image
sanjay warude
Sheopur News

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा में गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचेंगे। यहां से सीएम यादव छह जिलों के किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस बीच क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने नजरबंद किया है। 

Advertisment

सिटी कोतवाली प्रभारी सतीश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधायक को पहले उनके प्रतिष्ठान से डिटेन किया, फिर निवास और अंत में सिटी कोतवाली ले जाकर नज़रबंद रखा। विधायक जंडेल का आरोप है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया और कांग्रेस विधायक होने के कारण उन्हें रोका गया।

238.78 करोड़ रुपये का मुआवजा करेंगे वितरित

मुख्यमंत्री यादव ने 3 लाख 5 हज़ार 410 किसानों के खातों में कुल ₹238 करोड़ 78 लाख की राशि अंतरित की। यह मुआवज़ा अतिवृष्टि (भारी बारिश), बाढ़ और पीला मौजेक कीट व्याधि (Yellow Mosaic Disease) से प्रभावित फसलों के नुकसान के लिए दिया गया है।

खबर अपडेट की जा रही...

hindi news MP news sheopur news CM Mohan Yadav Congress MLA Babu Jandel Congress MLA Babu Jandel house arrest
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें