शहडोल में धान खरीदी केंद्र पर युवक की मौत: फोटो खींचने के विवाद में युवक की गई जान, केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में धान खरीदी केंद्र पर विवाद को लेकर युवक केंद्र के प्रभारी ने रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद फोटो खींचने के बाद हुआ था।

Shahdol Paddy Purchase Death

Shahdol Paddy Purchase Death: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में धान खरीदी केंद्र पर विवाद को लेकर युवक की जान चली गई। अव्यवस्थाएं उजागर करने फोटो खींचने पर केंद्र के प्रभारी ने युवक के भाई पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत तिखवा गांव में बने धान खरीदी केंद्र की है।

केंद्र प्रभारी ने फोटो खींचने पर जताई थी आपत्ति

जानकारी के अनुसार, तिखवा गांव का रहने वाला अशोक पाल धान खरीदी केंद्र में चल रही गतिविधियों की फोटो खींच रहा था। जिस पर केंद्र प्रभारी शशिकांत शर्मा ने आपत्ति की। थोड़ी देर में दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। झगड़े की सूचना मिलते ही अशोक का भाई दिनेश पाल मौके पर पहुंचा और उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

Shahdol Paddy Purchase Death
शहडोल जिले के तिखवा गांव स्थित धान खरीदी केंद्र पर झगड़े में घायल दिनेश पाल की मौत के बाद गांव में तनाव और आक्रोश है।

युवक पर किया था रॉड से हमला

प्रत्यक्षदशियों के अनुसार, मारपीट के दौरान धान खरीदी केंद्र प्रभारी शशिकांत शर्मा ने आपा खोते हुए लोहे की रॉड से दिनेश पाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। जिससे दिनेश के सिर में गंभीर चोट आ गई। घायल दिनेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चलता रहा। करीब 8 दिनों तक मौत से जूझने के बाद आखिरकार दिनेश पाल ने दम तोड़ दिया। जैसे ही दिनेश की मौत की खबर इलाके में फैली, पूरे तिखवा गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

परिजनों और ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पपौंध पुलिस ने आरोपी शशिकांत शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर मैराथन में युवक की मौत: फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, CPR दिया पर नहीं बची जान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article