/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/panna-news-2026-02-02-14-00-25.jpg)
Panna Bad Food: मध्यप्रदेश के पन्ना में बालिका छात्रावास में छात्राओं को लम्बे समय से घटिया, बेस्वाद और निम्न स्तर का भोजन परोसा जा रही है। इसकी शिकायत भी जिले के जिम्मेदार अफसरों को की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब इन छात्राओं ने गुनौर के शिव मंदिर में अपनी गुहार लगाई है। छात्राओं ने बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के चरणों में शिकायती पत्र रखे हैं और समस्याओं के समाधान की आस लगाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गुनौर के एक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के चरणों में शिकायती पत्र रखती इन स्कूली बच्चियों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं।
हॉस्टल प्रबंधन पर छात्राओं ने लगाए आरोप
ये छात्राएं पन्ना जिले के गुनौर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास की हैं। यहां रह रहीं छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से घटिया, बेस्वाद और निम्न स्तर का भोजन परोसा जा रहा है।
छात्राओं ने रसोइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि रसोई में काम करने वाली महिलाएं अपने लिए तो स्वादिष्ट और अच्छा भोजन बनाती हैं, लेकिन मासूम छात्राओं की थाली में सिर्फ बेस्वाद निवाली ही आता है।
छात्राएं पहले भी कर चुकी प्रदर्शन
हैरानी की बात यह है कि इन बच्चियों ने अपनी समस्याओं को लेकर हर मुमकिन दरवाजा खटखटाया है। घटिया खाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर कुछ दिन पहले भी छात्रावास में हंगामा भी हुआ था, जिसके बाद गुनौर तहसीलदार रत्न राशि पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को किसी तरह से शांत कराया था
छात्राओं ने शिवलिंग पर चढ़ाईं अर्जियां
प्रशासन की अनदेखी से आहत छात्राओं ने विरोध का अनोखा तरीका आजमाया है। शनिवार को छात्राओं ने एकजुट होकर स्थानीय शिव मंदिर पहुंचकर शिकायती आवेदन भगवान भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया। मंदिर की चौखट पर न्याय मांगती इन बच्चियों की सिसकियां बता रही हैं कि अधिकारी भले ही उनकी बात न सुन रहे हों, लेकिन अब उन्हें सिर्फ भगवान से ही उम्मीद है।
तहसीलदार बोलीं-सीनियर अफसरों को जानकारी दे दी
इस पूरे मामले पर गुनौर तहसीलदार रत्न राशि पाण्डेय का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। उन्होंने सीनियर अफसरों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है और इस मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: भोपाल में SP पर SI ने लगाए आरोप: एसआई ने लिखा- झूठी जांच शुरू कराई, शिकायत को सुसाइड नोट मानें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us