Advertisment

Katni Train Accident: कटनी में कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, ट्रेक क्षतिग्रस्त होने से कई ट्रेनें प्रभावित

author-image
Preeti Dwivedi
Katni Train Hadsa

Katni Train Accident: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक रेल हादसा हुआ है। जहां बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकल रही एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना लगते ही रेलवे प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य चालू कराया। इससे कई यात्री ट्रेनें (Passenger Trains Affected) भी प्रभावित हुई हैं। 

Advertisment

एक दूसरे पर चढ़ गए दो डिब्बे

आपको बता दें हादसा 7 मार्च शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है जहां न्यू कटनी जंक्शन (New Katni Junction) के पास कोयला लदी मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इसमें दो डिब्बे तो एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस हादसे में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि रेलवे की राहत टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुट गई है।

कटनी जिले में एक बड़ा रेल हादसा (Katni Train Accident) सामने आया है। बिलासपुर रेलखंड से कोयला लोड कर निकली एक मालगाड़ी कटनी मेन स्टेशन से पहले ए-केबिन के पास अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलखंड से कोयला लेकर वेस्ट बड़ोदरा की ओर जा रही मालगाड़ी न्यू कटनी जंक्शन (New Katni Junction)  के ए-केबिन के पास डीरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी की करीब पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि दो डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और दोनों ओर की रेल पटरियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Advertisment

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित 

आपको बता दें इस एक्सीडेंट के कारण बिलासपुर बीना रेलखंड के बंद होने से मुड़वारा से बिलासपुर शहडोल की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनें और मालगाड़ी प्रभावित हैं। जिनको अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। चूंकि बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (18201) ट्रेनें कटनी जंक्शन से होकर गुजरती हैं इसलिए ये भी प्रभावित है। 

खाली किया जा रहा कोयला

जबलपुर डीआरएम के अनुसार डिब्बों को काटकर अलग करते हुए पटरी पर बिखरे कोयले को अलग करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा डिब्बों में भरे कोयले को भी मजदूर और मशीनों की मदद से खाली कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: चित्रकूट के स्कूल में 'मैडम' की सेवा: पढ़ाई छोड़ छात्राओं से पैरों की मालिश कराते दिखीं हेडमास्टर, क्लासरूम का वीडियो वायरल, भड़के पैरेंट्स

Advertisment
Katni Train Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें