छतरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: परिजन थाने बाहर धरने पर बैठे, पिता बोले-पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला, रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

छतरपुर में राजनगर थाना पुलिस की हिरासत में युवक राजेश पटेल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि सुसाइड नोट और गिरफ्तारी के कारण पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

Chhatarpur Police Custody death Protest allegations against police hindi news

Chhatarpur Police Custody death Protest: छतरपुर में राजनगर थाने में पुलिस कस्टडी में एक युवक फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि सुसाइड है। वहीं परिजन का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला।

परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठे

घटना शनिवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। परिजन ने थाने के बाहर ग्रामीणों के साथ धरना दिया। पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। आरोपी का शव थाने में रखा हुआ है।

पुलिस नहीं दे रही जानकारी

धरने पर बैठे परिजन का कहना है कि पुलिस जानकारी नहीं दे रही है कि युवक को किस मामले में हिरासत में लिया गया था। पुलिस ये भी नहीं बता रही है कि युवक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं।

Chhatarpur Police Custody death Protest
राजनगर थाने के बाहर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

पिता का आरोप-पीट-पीटकर मार डाला

युवक राजेश पटेल को पुलिस ने शनिवार को सुबह 10 बजे घर से ही पकड़ा था। पिता ने कहा कि 2 पुलिस वाले बेटे को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहे थे। मैंने गांव वालों से उधार मांगकर व्यवस्था भी कर ली थी, लेकिन शाम तक खबर आई कि बेटे की मौत हो गई। उसकी मौत पिटाई से हुई है। उसने फांसी नहीं लगाई है।

SP ने ये कहा

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया था। वहां उसने फांसी लगा ली। राजेश पटेल को धारा 151 के एक केस में पूछताछ के लिए लाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:मऊगंज बीजेपी विधायक सामने आए: 40 दिन से थीं लापता होने की अटकलें, प्रदीप पटेल बोले-भोपाल MLA रेस्ट हाउस में ही था

महारानी कविता सिंह थाने पहुंचीं

महारानी कविता सिंह देर रात राजनगर थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थाने के अंदर यदि किसी युवक ने आत्महत्या की है तो उस समय वहां मौजूद पुलिस स्टाफ क्या कर रहा था। थाने में लगे CCTV कैमरे के फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे। उन्होंने मांग की कि पूरे केस की मजिस्ट्रियल जांच पारदर्शी तरीके से कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने परिजन से मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:MP की लाड़ली बहनों को मिली 33वीं किस्त, सीएम मोहन यादव खंडवा से जारी की 1836 करोड़ की राशि, चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड, मजिस्ट्रेट कर रहे जांच

प्रदर्शन के बाद देर रात छतरपुर एसपी अगम जैन ने 2 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हो गया। मामले की जांच मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article