/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/chhatarpur-heart-attack-death-case-ambulance-loading-vehicle-cpr-hindi-news-2026-02-27-20-13-17.jpg)
Chhatarpur Heart Attack Death: छतरपुर में एक बेटे के सामने उसके पिता ने दम तोड़ दिया। पिता को हार्ट अटैक आया था और मौके पर एंबुलेंस ही नहीं पहुंची। बेटा लोडिंग वाहन से पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा। रास्तेभर CPR देता रहा, लेकिन जान नहीं बच सकी। लोडिंग वाहन पर पिता को CPR देते बेटे की तस्वीरें सामने आई हैं।
नहीं आई एंबुलेंस
तालगांव के निवासी जगदीश विश्वकर्मा अपने बेटे के साथ छतरपुर जा रहे थे। बरकोंहा गांव के पास उनकी तबीयत बिगड़ी। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेटे ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वो नहीं पहुंची। मजबूरी में लोडिंग वाहन में पिता को ले जाना पड़ा। लेकिन लोडिंग वाहन भी ट्रैफिक जाम में फंस गया।
(खबर अपडेट हो रही है)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us