/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/sidhi-rishwat-jila-bhu-arjan-adhikari-bhupendra-pandey-arrest-1-lakh-rupees-hindi-news-2026-02-26-19-32-42.jpg)
Sidhi Rishwat: सीधी के जिला भू-अर्जन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भू-अर्जन अधिकारी भूपेंद्र पांडेय ने किसान से मुआवजे के बदले 13 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रीवा लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और 1 लाख रुपये लेते हुए अरेस्ट किया।
जमीन अधिग्रहण के बदले मिलना था मुआवजा
सदला के रहने वाले शिव बहोर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि नेशनल हाइवे फोरलेन होने में शिव बहोर की जमीन अधिग्रहित की गई थी। कुल 27 लाख रुपये शिव बहोर को मिलने थे। भू-अर्जन अधिकारी ने 27 लाख रुपये के मुआवजे में से 50 प्रतिशत यानी करीब 13.50 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।
दूसरी किश्त लेते पकड़े गए
शिव बहोर से भू-अर्जन अधिकारी रिश्वत की एक किस्त ले चुके थे। दूसरी किस्त 1 लाख रुपये लेते लोकायुक्त के हाथों पकड़े गए।
(खबर अपडेट हो रही है)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us