Advertisment

रीवा मेडिकल कॉलेज बना जंग का मैदान: सीनियर-जूनियर छात्रों में चलीं लाठियां, आधा दर्जन के फूटे सिर, अस्पताल में भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई। हॉस्टल में शुरू हुआ विवाद अस्पताल तक पहुंच गया, जिसमें आधा दर्जन जूनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

author-image
Vikram Jain
rewa ssmc medical college students clash junior senior doctors fight hindi news zvj

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा।

(रिपोर्ट- अभिषेक तिवारी, रीवा)

Rewa Shyam Shah Medical College controversy: विंध्य क्षेत्र के बड़े चिकित्सा संस्थान, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) में देर रात जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर लाठियां चलीं। विवाद इतना बढ़ा कि हॉस्टल से शुरू हुई मारपीट अस्पताल परिसर तक पहुंच गई। इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन जूनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। अब मेडिकल कॉलेज डीन ने मौके पर पहुँचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
Advertisment

सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच विवाद

मध्यप्रदेश के रीवा स्थित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल में रविवार देर रात खूनी संघर्ष में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर छात्र किसी बात को लेकर जूनियर छात्रों के साथ विवाद हुआ इसके बाद हाथापाई करने लगे। जब जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया, तो सीनियर्स ने लाठियों और डंडों से उन पर हमला कर दिया।

मारपीट में 6 जूनियर छात्र घायल 

हॉस्टल में हुई इस मारपीट में 6 जूनियर छात्र लहूलुहान हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्काल संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि विवाद यहीं नहीं थमा। जब घायल छात्र अस्पताल में उपचार करा रहे थे, तभी सीनियर छात्रों का गुट वहां भी पहुँच गया और डॉक्टरों व मरीजों के सामने ही दोबारा मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।

अस्पताल के सुरक्षाकर्मी बने रहे तमाशबीन

हैरानी की बात यह है कि जब संजय गांधी अस्पताल के भीतर जूनियर छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा था, तब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने विवाद शांत कराने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे उपद्रवी छात्रों के हौसले बुलंद रहे।

डीन ने लिया घटना का संज्ञान

बवाल की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घायल छात्रों से बातचीत की। जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की बात कही है। डीन ने आश्वासन दिया है कि छात्रों की शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और मारपीट में शामिल दोषी छात्रों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

SSMC Rewa, Rewa Medical College Fight, Sanjay Gandhi Hospital Rewa, Junior Senior Doctor Clash, MP Medical College, Rewa News Today, Rewa News  Shyam Shah Medical College Rewa
Rewa NEWS Sanjay Gandhi Hospital Rewa Shyam Shah Medical College Rewa SSMC Rewa
Advertisment
चैनल से जुड़ें