/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/madhya-pradesh-rewa-cm-mohan-yadav-announces-20-new-medical-colleges-bhairavnath-temple-inauguration-hindi-news-zvj-2026-02-01-00-23-17.jpg)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में 26 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
CM Mohan Yadav Medical College Announcement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को विंध्य क्षेत्र के रीवा प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने अध्यात्म और आधुनिक विकास का एक नया रोडमैप पेश किया। गुढ़ स्थित 10वीं शताब्दी के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य और औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार न केवल मंदिरों का संरक्षण कर रही है, बल्कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार भी कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अगले दो वर्षों में प्रदेश में 20 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की, जिससे कुल संख्या 50 हो जाएगी।
गुढ़ में भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रीवा के गुढ़ स्थित ऐतिहासिक भैरवनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाया और नवनिर्मित मंदिर और भैरवनाथ लोक परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रीवा में श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण का भूमिपूजन भी किया।
प्रदेश में जल्द होंगे 50 मेडिकल कॉलेज
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज (18 सरकारी और 12 प्राइवेट) संचालित हैं। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में इस संख्या को 50 तक ले जाने का है, जिसका अर्थ है कि प्रदेश को जल्द ही 20 नए मेडिकल कॉलेज मिलेंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/cm-mohan-yadav-rewa-inauguration-3-2026-02-01-00-42-58.jpg)
₹2000 करोड़ से चित्रकूट का होगा कायाकल्प
विंध्य की पावन धरा को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि भगवान राम ने अपने वनवास का सबसे महत्वपूर्ण समय चित्रकूट में बिताया था। अयोध्या की तर्ज पर अब चित्रकूट का भी भव्य विकास किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/rewa-cm-mohan-yadav-bhairavnath-temple-inauguration-33-2026-02-01-00-44-39.jpg)
सीएम ने किया 26 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
रीवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अध्यात्म और आधुनिकता का संगम पेश किया। उन्होंने भैरवनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद परिसर में ही आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र को ₹26 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें भैरवनाथ मंदिर का नवनिर्मित भवन और दो महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ के चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/cm-mohan-yadav-rewa-inauguration-5-2026-02-01-00-46-14.jpg)
धार्मिक पर्यटन और रोजगार पर जोर
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गुढ़ और रीवा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये परियोजनाएं न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर साबित होंगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/cm-mohan-yadav-rewa-inauguration-22222-2026-02-01-00-46-31.jpg)
गुढ़ और रीवा के लिए बड़ी घोषणाएं
- रोजगार और उद्योग: भैरवनाथ मंदिर के पास 2 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होगा।
- आस्था और पर्यटन: भैरव सरोवर के लिए 20 करोड़, मंदिर की सजावट के लिए 2 करोड़, विश्राम गृह और गोशाला का निर्माण।
- स्वास्थ्य सेवा: गुढ़ अस्पताल में नया एक्स-रे भवन और पोस्टमार्टम रूम बनाया जाएगा।
- सुरक्षा: मंदिर परिसर में नई पुलिस चौकी और भवन का निर्माण होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/cm-mohan-yadav-rewa-inauguration-1-2026-02-01-00-47-31.jpg)
कांग्रेस ने मांगे प्रमाण, हमने बनाए मंदिर: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, आज उन्हें अयोध्या से लेकर उज्जैन तक के भव्य स्वरूप से जवाब मिल गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अयोध्या, महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ जैसे धामों का संरक्षण कर राम-कृष्ण की महान संस्कृति को जीवंत रख रही है। आज हमारी सरकार ने देशभर के मंदिरों के संरक्षण-संवर्धन का काम किया है।
गुढ़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल एरिया
मुख्यमंत्री ने गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह की मांग को हरी झंडी देते हुए भैरवनाथ मंदिर के पास औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) विकसित करने का ऐलान किया है। इस पहल से रीवा और आसपास के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पलायन रुकेगा।
10वीं शताब्दी की विरासत को मिला भव्य स्वरूप
गुढ़ के खामडीह में स्थित 10वीं शताब्दी की दुर्लभ 'शयन मुद्रा' वाली भैरव बाबा की प्रतिमा, जो वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी, अब भव्य मंदिर में विराजित हो गई है। शासन की एलएडी योजना के तहत ₹1.80 करोड़ की लागत से यहाँ आकर्षक दो मंजिला मंदिर का निर्माण कराया गया है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दुर्लभ शयन मुद्रा वाली यह प्रतिमा ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
CM Mohan Yadav Rewa Visit, New Medical Colleges in MP, Bhairavnath Temple Rewa, Chitrakoot Development Plan, MP Health Infrastructure, Rewa News, CM Mohan Yadav, Rewa Development, Medical Colleges MP, Bhairavnath Temple Rewa, Chitrakoot Revamp, Super Speciality Hospital Rewa, Industrial Area Gud Rewa
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us