Advertisment

चित्रकूट: 20 लाख की चोरी मामले में यूथ कांग्रेस महासचिव गिरफ्तार, अपराध में नाम आते ही पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

चित्रकूट में 20 लाख रुपए की चोरी के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव विभव पाण्डेय उर्फ विक्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में जिलाध्यक्ष वरुण गुजर ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

author-image
Vikram Jain
chitrakoot youth congress leader vibhav pandey expelled theft case arrest hindi news zvj

Chitrakoot Youth Congress leader expelled: चित्रकूट जिले में राजनीति और अपराध के गठजोड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिरसावन में हुई लाखों की चोरी की वारदात में युवक कांग्रेस के जिला महासचिव विभव पाण्डेय उर्फ विक्की का नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद यूथ कांग्रेस संगठन ने इसे 'घोर अनुशासनहीनता' मानते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है।

Advertisment

चोरी का इल्जाम, कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

चित्रकूट के सिरसावन इलाके में बीते दिनों हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे ही आगे बढ़ी, यूथ कांग्रेस के एक रसूखदार पदाधिकारी का चेहरा बेनकाब हो गया। पुलिस ने 20 लाख की चोरी के आरोप में कांग्रेस नेता विभव पाण्डेय गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद 20 जनवरी की रात का है, जब सिरसावन निवासी मनोज मिश्रा के घर से 20 लाख रुपए की बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। वारदात में शामिल कोई और नहीं बल्कि फरियादी का अपना बेटा और उसके दो साथी थे। इन साथियों में युवक कांग्रेस के जिला महासचिव विभव पाण्डेय उर्फ विक्की भी शामिल था।

Advertisment

मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभव पाण्डेय सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से पुलिस ने 10 लाख रुपए से अधिक की कैश बरामद किया था, साथ ही लगभग 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए थे। 

संगठन की बड़ी कार्रवाई

चोरी जैसे संगीन जुर्म में पदाधिकारी का नाम आने से कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण गुजर ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि विभव पाण्डेय का यह कृत्य पार्टी की नीतियों के खिलाफ और बेहद शर्मनाक है। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला महासचिव पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

chitrakoot news, congress leader vibhav pandey expelled, chitrakoot congress, mp congress
satna news, chitrakoot theft case, congress leader arrest, mp news

Advertisment
MP news Congress leader arrest chitrakoot theft case Chitrakoot Youth Congress leader expelled Satna News mp congress chitrakoot congress congress leader vibhav pandey expelled chitrakoot news
Advertisment
चैनल से जुड़ें