Advertisment

Ladli Behna Yojana Kist: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में कल आएगी 32वीं किस्त, सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम से करेंगे ट्रांसफर

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम से लाड़ली बहनों के खातों में 16 जनवरी को 32वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर करेंगे। बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे।

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
Ladli Behna Yojana Kist 32th installment narmadapuram hindi news

Ladli Behna Yojana Kist: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को 16 जनवरी को खुशखबरी मिलने वाली है। लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त खातों में आएगी। सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम के माखननगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बहनों के अकाउंट में 1500 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिये भेजी जाएगी। पहले ये राशि 15 जनवरी को जारी होने वाली थी, लेकिन कार्यक्रम एक दिन टल गया।

Advertisment

सीएम मोहन यादव करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

सीएम मोहन यादव 16 जनवरी को माखननगर के सांदीपनि स्कूल के पास खेल मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में आएंगे। इसके अलावा वे PWD गेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे और कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कब जारी हुई थी 31वीं किस्त

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 31वीं किस्त के 1500 रुपये 9 दिसंबर को छतरपुर के राजनगर से ट्रांसफर किए थे। अब आज माखननगर से 32वीं किस्त जारी करेंगे।

लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपये कब मिलेंगे ?

ladli behna yojana 32th kist hindi news
MP की लाड़ली बहनें

लाड़ली बहना योजना से 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मुताबिक आने वाले सालों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा। 2028 तक इस राशि को 3 हजार रुपये महीना करने का टारगेट है।

Advertisment

किसे मिलता है लाड़ली बहना योजना का फायदा

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्यप्रदेश की निवासी होना जरूरी है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं। महिला की उम्र 21 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में ठंड और शीत लहर का असर बरकरार, जानें मौसम का हाल

किसे नहीं मिलेगा योजना का फायदा

अगर महिला या उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसे लाड़ली बहना योजना का फायदा नहीं मिलेगा। अगर महिला या परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है तब भी उन्हें योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

Advertisment

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

अंतिम सूची वाले विकल्प में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालिए।

इसके बाद कैप्चा भरें और OTP डालें।

पूरी डिटेल लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।

ladli behna yojana Ladli Behna Yojana Kist ladli behna yojana kist kab aayegi Ladli Behna Yojana 32 kist ladli behna yojana kist 2026 Ladli Behna Yojana hindi news Ladli Behna Yojana January Kist Ladli Behna Yojana January Kist 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें