/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/mp-weather-update-cold-wave-orange-alert-kalyanpur-minimum-temperature-fog-hindi-news-zvj-2025-12-23-04-36-21.jpg)
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित।
Madhya Pradesh Weather December 2025 Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, जिससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।
मौसम विभाग ने विंध्य और महाकौशल अंचल में शीतलहर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार सुबह प्रदेश के 16 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर साफ दिखाई दिया। दिल्ली रूट से आने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
कोहरे और शीतलहर की चपेट में प्रदेश
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब प्रदेश के बड़े हिस्से में घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) का 'डबल अटैक' देखने को मिल रहा है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 'कोल्ड डे' (Cold Day) जैसी स्थिति बनी रही। नमी और ठंडी हवाओं के मेल ने सुबह के समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा
शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी पारा तेजी से गिरा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर से नीचे गिर गई, जिससे दिल्ली रूट की ट्रेनें और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
भोपाल- इंदौर में बढ़ी ठिठुरन, ग्वालियर में पारा गिरा
भोपाल और इंदौर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि इंदौर में पारा 7 से 8 डिग्री के आसपास है। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी धूप बेअसर साबित हो रही है। रीवा, सीधी और मऊगंज में कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। ग्वालियर और चंबल अंचल में भी तेज सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा और अधिकतर स्थानों पर बादल भी छाए रह सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर और मध्य क्षेत्रों में ठंड का असर और तीखा होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को सुबह और रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है।
इन जिलों में कोहरे का व्यापक असर
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह में कोहरे का प्रभाव देखा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा।
MP Weather Today, MP Weather Update, bhopal Weather, indore Weather, Madhya Pradesh Weather, MP Weather December 2025, Dense Fog Alert MP, Pachmarhi Weather, Western Disturbance, MP news Bhopal Fog News IMD Alert MP, Cold wave and fog alert
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें