Advertisment

MP Weather Update: इंदौर संभाग में शीत लहर का प्रकोप, भोपाल में दिन के तापमान में गिरावट, अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड को दौर जारी है। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर संभाग के जिलों में शुक्रवार को शीत लहर का प्रकोप रहा। वहीं भोपाल के तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट देखी गई।

author-image
BP Shrivastava
MP Weather Update

 MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड को दौर जारी है। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर संभाग के जिलों में शुक्रवार को शीत लहर का प्रकोप रहा। वहीं भोपाल के तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इंदौर- भोपाल को छोड़ कुछ छोटे शहरों- कल्याणपुर (शहडोल), राजगढ़, पंचमढ़ी, गिरवर (शाजापुर), मंदसौर, नौगांव में पारा 7 डिग्री से कम रहा। 

Advertisment

13 dec 25

इन शहरों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुसार, इंदौर डिवीजन के कुछ जिलों,सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में 13 दिसंबर को भी शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।

weather Bhopal 12 dec

14 dec

कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा

अगले 24 घंटे में मप्र के शहरों में दिन के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव रहने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 30.6 डिग्री और सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 6 दिन भोपाल का टेम्प्रेचर


दिनांक  
अधिकतम (डिग्री में)

न्यूनतम (डिग्री में)

13 दिसंबर    26        8  
 14 दिसंबर    26    8
15 दिसंबर    26   9
16 दिसंबर    25    9
17 दिसंबर    25    10
18 दिसबर    25    10
Advertisment

अगले 6 दिन इंदौर का तापमान

दिनांक    अधिकतम (डिग्री में)     न्यूनतम (डिग्री में)
13 दिसंबर  287
14 दिसंबर  288
15 दिसंबर  278
16 दिसंबर  268
17 दिसंबर  269
18 दिसंबर  279

ये भी पढ़ें: Bhopal Engineering Student Rape Case: कोलार में स्टूडेंट से रैपिडो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी पीड़िता से की मारमीट

mp weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें