MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, दो दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल रही है, लेकिन अब दो दिन बाद यानी दिसंबर की शुरुआत फिर कंपकपा देने वाली सर्दी से हो सकती है।

एडिट
mp weather

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल रही थी, लेकिन अब दो दिन बाद यानी दिसंबर की शुरुआत फिर कंपकपा देने वाली सर्दी से हो सकती है। इसका माहौल बनाना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट नजर आई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

जानें, आपके जिले में तापमान क्या रहा ?

इसके अलावा, भोपाल, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में 2 से 2.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं छतरपुर के नौगांव में न्यूनतम तापमान में सबसे कम 7.28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।

उधर, चंबल संभाग के जिले- मुरैना में 8.8 डिग्री और रीवा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान समय में प्रदेश के दक्षिण से लो प्रेशर का एरिया बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी।

इस वजह से तापमान ज्यादा रहा

 आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में जहां रात का तापमान तेज गिरावट दिखाता है, वहीं इस बार अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इसका मुख्य कारण उत्तर की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं का कमजोर होना है। बुधवार और गुरुवार की रात भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 20 से अधिक शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावानी

 मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में ठंड का असर दोबारा बढ़ सकता है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य में सुबह का समय फिलहाल कोहरे से ढका रहता है। भोपाल में दिनभर हल्की धुंध छाई रहती है, जबकि सुबह दृश्यता सामान्य हो जाती है। सीहोर, नर्मदापुरम और रीवा समेत कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। कोहरे के चलते कई  सड़क हादसे हो रहे हैं।

भोपाल में 15 दिन शीतलहर का रिकॉर्ड

प्रदेश में 6 नवंबर से ही ठंड का दौर शुरू हुआ था। इस बार हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने एमपी की सर्दी बढ़ा दी थी। भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबी अवधि रही। वहीं इंदौर ने नवंबर की सबसे सर्द रात का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दो दिन बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

22 नवंबर के बाद हवा का रुख बदला, जिससे सर्दी का प्रकोप थोड़ा घटा। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है, जो आने वाले 48-72 घंटों में हिमालय पहुंच सकता है। इसके बाद उत्तरी राज्यों में ठंड और बढ़ेगी और उसका असर मध्यप्रदेश पर भी दिखेगा।

ये भी पढ़ें: Mandsaur Joint Collector FIR: मंदसौर ज्वाइंट कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना का केस, पत्नी बोली- पीटा, अबॉर्शन कराया

कई शहरों में बढ़ा रात का तापमान

बुधवार-गुरुवार की रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, इंदौर में 16.3 डिग्री, ग्वालियर 10.3 डिग्री, उज्जैन 17 डिग्री और जबलपुर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा, कल्याणपुर और नौगांव में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं रतलाम, गुना, सागर, खंडवा, नरसिंहपुर, धार, सिवनी, बैतूल और नर्मदापुरम में तापमान 15 से 18.8 डिग्री के बीच रहा। दिन में उज्जैन, खंडवा, खरगोन, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम और मंडला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले हफ्ते में कई शहरों में रात का तापमान 8 डिग्री तक बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:  Malhargarh Police Station Mandsaur: मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने को देश में 9वीं रैंक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में की घोषणा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article