Advertisment

एमपी में मौसम का कोल्ड स्ट्राइक: बर्फीली हवाओं से रीवा, शहडोल में रिकॉर्ड तोड़ पारा गिरा, 14 जिलों में तापमान सामान्य से 10°C नीचे

MP Weather Update 4 January 2026: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से रीवा और शहडोल रीजन में तेजी से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। करीब 14 से अधिक जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update 4 January 2026

MP Weather Update 4 January 2026: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

Advertisment

उत्तर भारत की बर्फीली हवाएं मध्यप्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सीधे प्रवेश कर रही हैं। जिससे खासकर रीवा और शहडोल रीजन में सबसे तेजी से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। करीब 14 से अधिक जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं।

शाजापुर के गिरवर में Cold Day, सामान्य से कम

वर्तमान ट्रेंड के अनुसार, पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी राजगढ़, ग्वालियर और दतिया में रातें अधिक ठंडी हैं, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश यानी रीवा और शहडोल में दिन के तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट हुई है। शाजापुर के गिरवर में शीतल दिन (Cold Day) की स्थिति सबसे गंभीर है, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा।

दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ कोल्ड वेव अलर्ट 

मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, मौसम के ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के लिए दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जैसे जिलों में अति घना कोहरा और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

तापमान एनालिटिक्स: कहां कितनी गिरी गिरावट?

सबसे तेजी से तापमान गिरने वाले क्षेत्र

रीवा और शहडोल संभाग: अधिकतम तापमान में 4.7°C से 6.5°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट इतनी तीव्र है कि पारा सामान्य से 5.9°C नीचे चला गया है।

उज्जैन, चंबल और शहडोल संभाग: अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान यानी रात की ठंड में 2.2°C से 3.4°C तक की कमी रिकार्ड की गई है। नर्मदापुरम और जबलपुर में भी दिन के तापमान में 2.9°C तक की गिरावट देखी गई है।

तापमान में वृद्धि/स्थिरता वाले क्षेत्र

शहडोल संभाग (न्यूनतम तापमान): गिरावट के बावजूद, यहां रात का तापमान अभी भी सामान्य से 3.5°C अधिक बना हुआ है, जो कि आने वाले दिनों में और गिर सकता है। रीवा और सागर संभाग में रात का पारा सामान्य से 1.9°C से 3.0°C तक ऊपर है।

Advertisment

एमपी में चार दिन का मौसम

वैधता: 4 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक

4 Jan 2026 MP

चेतावनी (Warning)स्थानिक वितरणप्रभावित जिले
अति घना कोहरा और शीतल दिन (Severe Cold Day)कहीं-कहींदतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
अति घना कोहरा (Very Dense Fog)कहीं-कहींग्वालियर, सतना, पन्ना
घना कोहरा (Dense Fog)कहीं-कहींभिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, नरसिंहपुर
मध्यम कोहरा और शीतल दिन (Cold Day)कहीं-कहींराजगढ़, उमरिया
मध्यम कोहरा (Moderate Fog)कहीं-कहींभोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, मैहर

वैधता: 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक

5 Jan 2026 MP

चेतावनी (Warning)स्थानिक वितरणप्रभावित जिले
अति घना कोहरा और शीतल दिन (Severe Cold Day)कहीं-कहींछतरपुर
अति घना कोहरा और शीत लहर (Very Dense Fog)कहीं-कहींदतिया
अति घना कोहरा (VeryDense Fog)कहीं-कहींग्वालियर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी
घना कोहरा (Dense Fog)कहीं-कहींभिंड, मुरैना
मध्यम कोहरा और शीतल दिन (Cold Day)कहीं-कहींउमरिया, राजगढ़
मध्यम कोहरा (Moderate Fog)कहीं-कहींभोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, मैहर

वैधता: 6 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक

6 Jan 2026 MP

चेतावनी (Warning)स्थानिक वितरणप्रभावित जिले
घना कोहरा (Dense Fog)कहीं-कहींग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
मध्यम कोहरा (Moderate Fog)कहीं-कहींशिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मैहर
Advertisment

वैधता: 7 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक

7 Jan 2026 MP

चेतावनी (Warning)स्थानिक वितरणप्रभावित जिले
मध्यम कोहरा (Moderate Fog)कहीं-कहींशिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

वैधता: 8 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक

8 Jan 2026 MP

mp weather update MP Weather Update 4 January 2026 MP Weather 4 January 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें