Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड, दिन के तापमान में होगी 3 डिग्री तक गिरावट

मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रीवा में न्यूनतम पारा 9°C रहा। अगले दो दिनों में तापमान 2-3°C गिर सकता है और ठंड बढ़ेगी।

author-image
Wasif Khan
mp weather

MP Weather Update: मध्यप्रदेश का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है। दिन सुहावने लेकिन रातें कहीं ठंडी और कहीं सामान्य से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के लगभग सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में दिलचस्प उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव और बादलों की मौजूदगी इसकी मुख्य वजह है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

Advertisment

दिन का तापमान सामान्य से कम

पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1.5°C से 2.5°C तक कम रहा। वहीं अन्य क्षेत्रों में अधिकतम पारा सामान्य के आसपास बना रहा।

ये भी पढ़ें- MP Police: पुलिस अधिकारी जनता से हमेशा विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करें, प्रशिक्षु IPS अफसरों से बोले DGP मकवाना

न्यूनतम तापमानों की बात करें तो इंदौर और जबलपुर संभागों में रातें सामान्य से लगभग 2.2°C से 2.4°C अधिक गर्म रहीं। नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों में रात का पारा सामान्य से 3.1°C से 4.0°C तक ऊपर दर्ज किया गया। शेष संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा।

Advertisment

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान तालुन (बड़वानी) में 32.9°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 9.0°C रहा।

ये भी पढ़ें- MP IAS Santosh Verma Controversy: IAS संतोष वर्मा को शो-कॉज नोटिस जारी, 7 दिन में देना होगा जवाब वरना होगी एकतरफा कार्रवाई

सबसे ठंडे और सबसे गर्म शहर

सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शीर्ष शहरों में रीवा 9.0°C के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद कल्याणपुर (शहडोल) 9.3°C, नौगाँव (छतरपुर) 9.6°C, शिवपुरी 10.0°C और ग्वालियर 10.3°C पर रहे। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कन्नौद (देवास) में 19.5°C दर्ज किया गया। भैरूंदा (सीहोर) में 19.2°C, नर्मदापुरम में 18.8°C, अलीराजपुर में 18.6°C और तालुन (बड़वानी) में 18.1°C रहा।

Advertisment

न्यूनतम तापमान (सबसे कम)

शहर / स्थानज़िलान्यूनतम तापमान (°C)
रीवारीवा9.0
कल्याणपुरशहडोल9.3
नौगाँवछतरपुर9.6
ग्वालियरग्वालियर10.3
शिवपुरीशिवपुरी10.0

न्यूनतम तापमान (सबसे अधिक)

शहर / स्थानज़िलान्यूनतम तापमान (°C)
कन्नौददेवास19.5
भैरूंदासीहोर19.2
नर्मदापुरमनर्मदापुरम18.8
अलीराजपुरअलीराजपुर18.6
तालुनबड़वानी18.1

सबसे कम अधिकतम तापमान अमरकंटक (अनूपपुर) में 22.9°C रहा, जबकि आंवरी (अशोकनगर), चित्रकूट (सतना), पचमढ़ी और मलाजखंड में अधिकतम पारा 24°C से 25°C के बीच रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान तालुन में 32.9°C, खरगौन में 31.2°C और खंडवा में 31.1°C दर्ज किया गया। नर्मदापुरम और इंदौर-उज्जैन-राजगढ़ में अधिकतम तापमान 30°C के आसपास रहा।

Advertisment
imd bhopal
IMD Bhopal

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश के कई शहरों में पारा दस डिग्री से नीचे, दो दिन बाद सर्दी और तेज होगी, जानें मौसम का हाल

लो प्रेशर एरिया और बादलों की वजह से दिन ठंडे

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के ऊपर एक्टिव लो प्रेशर एरिया और हवा की दिशा के बदलने से प्रदेश में हल्के बादल छा रहे हैं। इससे दिन में धूप का असर कम हो रहा है और ठंडक बढ़ रही है, जबकि रात का तापमान भी स्थिर नहीं है। अगले दो दिन यही स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद ठंड तेज पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- MP Liquor Smuggling Exposed: पुलिस ने पकड़ी 1.50 करोड़ की अवैध शराब, भोपाल से गुजरात भेजी जा रहीं थी रायल चैलेंज की 1200 पेटी

mp weather MP news mp weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें