Advertisment

एमपी के मंदसौर में पारा 2.9∘C: इंदौर में 2.8, भोपाल 2.4∘C तापमान की भारी गिरावट, दतिया और शिवपुरी में 1∘C की आंशिक बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने जोर पकड़ा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड दस्तक दे चुकी है। मंदसौर वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update 27 December 2025

MP Weather Update 27 December 2025: मध्यप्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने जोर पकड़ा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड दस्तक दे चुकी है।

मंदसौर वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इंदौर में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। जबकि भोपाल में 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा हैं। दतिया और शिवपुरी में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की आंशिक बढ़ांतरी देखी गई। हालांकि, फिर भी यहां ठंड का असर बरकरार है।

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 घंटों के लिए भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई संभागों में शीत लहर (Cold Wave) और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

क्यों कांप रहा है मध्यप्रदेश ?

पिछले 24 घंटों के विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से एमपी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान का गणित: भोपाल और उज्जैन संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।

कोहरे का दोहरा वार: एक ओर जहां इंदौर-भोपाल शीत लहर की चपेट में हैं, वहीं ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग के जिले घने कोहरे के कारण 'जीरो विजिबिलिटी' की ओर बढ़ रहे हैं।

आने वाले दिन: 30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है, जिससे नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और बूंदाबांदी के साथ हो सकती है।

तापमान में बदलाव का विश्लेषण

सबसे तेजी से गिरा तापमान: इंदौर में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। इंदौर का पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि भोपाल में 2.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा हैं।

तापमान में बढ़ोतरी: अधिकांश जिलों में गिरावट ही दर्ज हुई है, लेकिन दतिया और शिवपुरी में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की आंशिक बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि, फिर भी यहां ठंड का असर बरकरार है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम अलर्ट

 मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे शीत लहर के दौरान सावधानी बरतें और घने कोहरे में वाहन सावधानी से चलाएं।

चेतावनी का प्रकारप्रभावित जिले
शीत लहर (Cold Wave)भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर
घना कोहरा (Dense Fog)सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर
मध्यम कोहरा (Mist/Fog)ग्वालियर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

मंदसौर वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां पारा 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

रैंकशहर (जिला)न्यूनतम तापमान (∘C)
1मंदसौर2.9
2गिरवर (शाजापुर)3.1
3कल्याणपुर (शहडोल)3.2
4राजगढ़3.8
5भोपाल / नौगाँव4.6
Advertisment

जिलेवार न्यूनतम तापमान की सूची

क्षेत्रजिला/शहरन्यूनतम तापमान (∘C)
पश्चिम एमपीभोपाल4.6
इंदौर6.2
राजगढ़3.8
रायसेन6.0
ग्वालियर6.7
उज्जेन7.3
दतिया7.2
धार8.1
रतलाम8.4
पचमढ़ी4.8
पूर्वी एमपीउमरिया4.7
खजुराहो5.0
रीवा5.8
दमोह7.0
जबलपुर7.4
सतना7.4
छिंदवाड़ा8.4
सीधी9.0

देखें मैप...

28 Dec 2025 MP Map

29 Dec 2025 MP Map

30 Dec 2025 MP Map

31 Dec 2025 MP Map

hindi news bhopal news MP news mp weather update Indore News MP Weather Update 27 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें