Advertisment

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर जोर पकड़ेगी ठंड, कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट, जानें मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने देशभर में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में तापमान गिरने के साथ शीतल हवाएं चलेंगी, जबकि उत्तर भारत में शीतलहर का असर दिख सकता है।

author-image
Vikram Jain
एडिट
mp weather forecast 1 december cold wave alert increase chill across india hindi news zvj

MP Weather Update 1 December 2025: भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज (1 दिसंबर 2025) से देशभर में ठंड तेजी से बढ़ेगी। मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी, वहीं दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा। मध्यप्रदेश में तापमान 10°C से नीचे जा सकता है, 3 दिसंबर से ठंड और तेज होगी। कश्मीर और हिमाचल में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।

Advertisment

देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने 1 दिसंबर 2025 का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि मध्यप्रदेश में ठंडी हवाएं तेज होंगी। पूर्वी भारत में हल्की बारिश की संभावना है और दक्षिण भारत में तापमान सामान्य रहेगा, हालांकि यहां आर्द्रता अधिक बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर 2025 से सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे जा सकता है। 

आर्द्रता सामान्य से कम रहने के कारण मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह और देर शाम को हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है। उज्जैन, रतलाम, सागर और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंडक का प्रभाव बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क व ठंडा रहने की उम्मीद है।

Advertisment

ग्वालियर में कोहरा, 3 दिसंबर से तेज पड़ेगी सर्दी

ग्वालियर में हल्के कोहरे ने दस्तक दे दी है। सुबह सूर्योदय के बाद लगभग एक घंटे तक शहर में धुंध छाई रही। मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिसंबर से मध्य प्रदेश में सर्दी और बढ़ेगी। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से अब सर्दी बढ़ेगी। 

MP Weather Update, MP Weather December 2025, Weather Forecast, IMD Alert, MP Weather, Cold Wave, December Weather, bhopal news, bhopal Weather

bhopal weather bhopal news december weather Cold Wave mp weather imd alert Weather forecast MP Weather December 2025 mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें