Advertisment

MP Government Jobs: एमपी में सरकारी नौकरी की बहार, इस विभाग में 69,000 खाली पदों पर होगी भर्ती, मोहन सरकार ने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद 69,000 खाली पदों पर जल्द भर्ती करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

author-image
Vikram Jain
CM Mohan Yadav

MP Technical Education Vacancies CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। खजुराहो में चल रही समीक्षा बैठकों के क्रम में, मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक के बाद, सरकार ने प्रदेश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 69,000 खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू करने का ऐलान किया है। यह फैसला प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisment

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के स्तर को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना रहा।

Inder Singh Parmar

तकनीकी शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय तकनीकी शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को भरने से संबंधित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों और अन्य स्टाफ के 69,000 खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। इस बंपर भर्ती से प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

IIT की तर्ज पर सुधरेगा इंजीनियरिंग कॉलेजों का स्तर

तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने समीक्षा बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्तर को सुधारने पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की तर्ज पर कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों का स्तर और भी बेहतर हो सके।

Advertisment

इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार तैयार होगा सिलेबस

मंत्री परमार ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा को रोज़गारोन्मुख बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। अब संस्थानों का सिलेबस (पाठ्यक्रम) समय के साथ अपडेट किया जाएगा और इसे विभिन्न इंडस्ट्रीज़ (उद्योगों) की वर्तमान जरूरतों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कौशल मिले, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ें।

इंडस्ट्रीज के साथ MOU भी होंगे

तकनीकी शिक्षा को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने के लिए विभाग जल्द ही अलग-अलग इंडस्ट्रीज के साथ MOU भी करेगा। ये समझौते छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव, इंटर्नशिप और सीधे रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होंगे। मंत्री ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री से खाली पदों को भरने के लिए भी निर्देश मिले हैं।

MP news, CM Mohan Yadav, Khajuraho Review Meeting, Khajuraho CM Mohan Yadav Meeting, MP Government Jobs, MP Government, MP Technical Education Department, MP Technical Education Vacancies

Advertisment
MP Technical Education Vacancies MP Technical Education Department mp government MP Government Jobs Khajuraho CM Mohan Yadav Meeting Khajuraho Review Meeting CM Mohan Yadav MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें