/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/mp-sir-data-first-phase-5-crore-31-lakh-31-thousand-983-voters-hindi-news-2025-12-23-16-50-33.jpeg)
MP SIR: मध्यप्रदेश में SIR की पहली वोटर लिस्ट पब्लिश हो चुकी है। पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 वोटर्स हैं। 8 लाख 46 हजार वोटर्स का निधन हो चुका है। 31 लाख 51 हजार शिफ्ट और अब्सेंट पाए गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।
MP में 42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम कटे
42 लाख 74 हजार 160 वोटर्स के नाम कटे हैं। इसमें 19 लाख 19 हजार पुरुष हैं। 23 लाख 64 हजार महिलाएं हैं।
8 लाख 65 हजार 832 वोटर्स नो-मैप
SIR की प्रक्रिया के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में 8 लाख 65 हजार 832 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे वोटर्स को नोटिस जारी किए जाएंगे।
2 लाख 77 हजार वोटर्स डुप्लीकेट
मध्यप्रदेश में SIR के दौरान जानकारी सामने आई कि ऐसे वोटर्स जिनके एक से ज्यादा जगहों पर नाम हैं, उनकी संख्या 2 लाख 77 हजार है।
अब आगे की प्रोसेस क्या होगी ?
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बोले- बूथ पर बैठेंगे BLO, जिसका नाम नहीं उसका जुड़ेगा#Bhopal#SIR2026#VoterList#BLO#मतदातासूची#भोपालकलेक्टर#कौशलेंद्रविक्रमसिंह#निर्वाचनpic.twitter.com/6Cfy7gzHWV
— Bansal News Digital (@BansalNews_) December 23, 2025
MP ड्राफ्ट लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम ?
1. भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर नाम चेक कर सकते हैं।
2. अपने स्थानीय मतदान केंद्र (Polling Station) या ERO ऑफिस में जाकर ड्राफ्ट लिस्ट में नाम देख सकते हैं।
अपना नाम चेक करने के लिए स्टेप फॉलो करें
गूगल पर ECI सर्च करें।
वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाएं।
भाषा का चयन करें।
वोटर आईडी कार्ड पर लिखा EPIC नंबर डालें।
राज्य सिलेक्ट करें।
कैप्चा डिटेल भरकर सर्च करें।
आपका नाम दिखाई देगा। आप वोटर इन्फॉर्मेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
लिस्ट में नाम है तो...
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। आपका वैरिफिकेशन हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: आईएएस संतोष वर्मा प्रमोशन विवाद: फर्जी आदेश मामले में जमानत देने वाले सेशन जज का तबादला, इंदौर से रामपुर भेजे गए
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें ?
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप Form 6 के जरिए नए वोटर के रूप में आवेदन कर सकते हैं। या किसी भी तरह की आपत्ति के लिए फॉर्म 7 के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: इंदौर पुलिस पर साइबर अटैक: ई-चालान की फर्जी लिंक पर एक क्लिक और एक दर्जन पुलिसकर्मियों के मोबाइल हैक
21 फरवरी को अंतिम प्रकाशन
मध्यप्रदेश में SIR को लेकर दावे-आपत्ति 22 जनवरी तक किए जा सकेंगे। फाइनल वोटर लिस्ट 21 फरवरी को पब्लिश होगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें