Advertisment

Raisen Girl Rape Protest: CCTV फुटेज में नजर आया सलमान, रायसेन के गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू, पथराव बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

MP Raisen Minor Girl Rape Case Protest Update: रायसेन जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के पांचवें दिन गौहरगंज में पथराव और लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। भोपाल | मध्यप्रदेश | टॉप न्यूज

author-image
sanjay warude
एडिट
New Update
Raisen Girl Rape Protest

MP Raisen Minor Girl Rape Case Protest Update: रायसेन (Raisen Girl Rape) जिले के गौहरगंज में एक मासूम बच्ची के साथ हुए अमानवीय दुष्कर्म (MP Raisen 6 Year Old Girl Rape) की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

Advertisment

रायसेन जिले के गौहरगंज की 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी के मामले में फरार आरोपी सलमान उर्फ नजर का वारदात से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। सामने आया सीसीटीवी फुटेज 21 नवंबर का है, जिस दिन आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। फुटेज में आरोपी सलमान एक दुकान से सिगरेट लेते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गौहरगंज, मंडीदीप, अब्दुल्लागंज बाजार बंद

गौहरगंज क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई कि फरार आरोपी सलमान यहीं मौजूद है, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और जमकर पथराव किया। आक्रोशित जनता ने धार्मिक स्थलों पर भी पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। गौहरगंज (Gouharganj News) के साथ मंडीदीप और अब्दुल्लागंज के बाजार पूरी तरह से बंद है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तीन क्षेत्र इस वक्त छावनी में तब्दील है। (raisen news )

घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर

घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिससे जनता और हिंदू संगठनों में गुस्सा और भी गहरा गया है। आज गौहरगंज में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन देखा गया। महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, हर उम्र के लोग सड़कों पर उतरकर मासूम के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। भीड़ का सिर्फ एक ही नारा था कि ‘आरोपी को पकड़ो, फांसी दो!

Advertisment

Raisen rape case Update

FAQ

आरोपी ने मासूम को कैसे बनाया निशाना ?
घटना 21 नवंबर की शाम की है, जब 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची रोती हुई जंगल में मिली।
दरिंदगी के बाद कैसी है मासूम की स्थिति ?
शुक्रवार रात जब बच्ची को एम्स लाया गया, तब वह बेहोश थी। डॉक्टरों ने तत्काल जटिल सर्जरी की। दरिंदगी की शिकार बच्ची का इलाज भोपाल एम्स (AIIMS) के ICU में चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
मासूम को कितना दर्द सहना पड़ रहा ?
इलाज कर रहे एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी की वहशियाना हरकत के कारण बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। डॉक्टरों को मोशन पास करने की व्यवस्था बनाए रखने और हीलिंग शुरू करने के लिए नसों को बायपास कर नई व्यवस्था बनानी पड़ी।
कब तक ठीक होने की उम्मीद ?
एम्स प्रबंधन के अनुसार, बच्ची को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे। तीन महीने बाद एक और ऑपरेशन होगा। डॉक्टरों का कहना है कि पूरी रिकवरी में 6 महीने लगेंगे। इसके बाद ही बच्ची के पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद हैं।
  • Nov 26, 2025 17:20 IST

    फांसी दो की मांग पर हिंदू समाज का प्रदर्शन

    मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया है। सकल हिंदू समाज के आह्रवान पर सैकड़ों लोग स्कूल ग्राउंड में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। प्रदर्शन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग शामिल।

    Raisen rape case Update



  • Nov 26, 2025 17:11 IST

    PCC चीफ AIIMS में परिजन से मिले, कार्रवाई का भरोसा दिया

    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल एम्स (AIIMS) पहुंचे। यहां गौहरगंज रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। आईसीयू में भर्ती बच्ची के इलाज, सुरक्षा और आगे की चिकित्सा जरूरतों की जानकारी ली। पीड़िता के परिवार को पार्टी की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

    Raisen rape case Update



  • Nov 26, 2025 17:07 IST

    केंद्रीय मंत्री शिवराज ने पीड़िता के पिता को दिया आश्वासन

    गौहरगंज दुष्कर्म मामले की पीड़िता के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात की है। केंद्रीय मंत्री ने पीड़िता के पिता को यह आश्वासन दिया है कि सरकार बच्ची के स्वास्थ्य (इलाज) और उसके भविष्य की पूरी चिंता करेगी।



  • Nov 26, 2025 16:58 IST

    शांतिपूर्ण धरने के बाद मुस्लिम बावली बस्ती के पास पथराव

    गौहरगंज के स्कूल ग्राउंड में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद लोग घरों की ओर लौटने लगे। इनमें से कुछ युवकों का एक झुंड मुस्लिम बावली बस्ती की जाने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। नहीं माने तो लाठीचार्ज करना पड़ा। गुस्साए युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

    Raisen rape case Update



  • Nov 26, 2025 15:52 IST

    गौहरगंज में पथराव के बाद तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर की गिरफ्तारी न होने से जनता का आक्रोश अब तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया है। इलाके में हर मिनट अलग-अलग स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गौहरगंज क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई कि फरार आरोपी सलमान यहीं मौजूद है, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और जमकर पथराव किया। आक्रोशित जनता ने धार्मिक स्थलों पर भी पथराव किया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।

    Raisen rape case Update

    स्थिति को संभालने के लिए गौहरगंज जिला छावनी में तब्दील हो गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव की घटना के बाद लोग अपने घरों में कैद हो गए और इलाके की दुकानें भी बंद रहीं। बंसल न्यूज़ पर गौहरगंज के अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने जनता से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अपर कलेक्टर ने कहा कि "फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

     



  • Nov 26, 2025 14:14 IST

    आरोपी की गिरफ्तारी व एनकाउंटर की मांग

    आरोपी सलमान की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। प्रदर्शन में शामिल हर संगठन और परिवार तत्काल गिरफ्तारी और उसके एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। जनता चक्का जाम कर लगातार अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।

    प्रदर्शनकारियों के भारी आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने गौहरगंज में चारों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया। हालात किसी भी वक्त बिगड़ सकते थे, इसलिए पुलिस सतर्क मोड में रही।

    आरोपी की तलाश में छह जिलों की पुलिस

    आरोपी को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। छह जिलों की पुलिस को इस मिशन पर लगाया गया है। 20 से अधिक विशेष टीमें और 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपी सलमान को ढूंढने के लिए होटल, ढाबों, जंगल और गांव-गांव की तलाशी कर रहे हैं।



raisen news Raisen Girl Rape Gouharganj News MP Raisen 6 Year Old Girl Rape
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें