Advertisment

MP MLA Court: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका, 16 जनवरी को पेश होने का आदेश, ये है पूरा मामला

एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमंग सिंघार, अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया को 16 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया। फर्जी अंकसूची का आरोप जांच में गलत निकला।

author-image
Wasif Khan
umang singhar

MP MLA Court: मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान विधायक अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया को भी 16 जनवरी को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। मामला नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े एक पुराने विवाद से संबंधित है।

Advertisment

umang singhar1
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ ही विधायक अजय सिंह राहुल और लखन घनघोरिया को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- MP Nursing Admission: एमपी के नर्सिंग कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एडमिशन की लास्ट डेट 31 दिसंबर तक बढ़ी

फर्जी अंकसूची के आरोप से शुरू हुआ विवाद

मामला उस समय उठा था जब 05 अगस्त 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विजय पांडे पर फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी पाने का आरोप लगाया था। नेता प्रतिपक्ष सहित कई विधायकों ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और बाद में विधानसभा से वॉकआउट भी किया था। हंगामे के बाद मिशन संचालक सलोनी सिडाना ने विजय पांडे को अस्थायी रूप से पद से हटा दिया था।

Advertisment
vijay pandey
विजय पांडे (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: यात्रीगण ध्यान दें...भोपाल मेट्रो को CMRS की हरी झंडी, दिसंबर में ही कमर्शियल रन, PM मोदी करेंगे लोकार्पण!

जांच में आरोप असत्य निकले

विजय पांडे ने विपक्षी नेताओं पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसके बाद विभागीय जांच और एमपी शिक्षा बोर्ड की जांच रिपोर्ट में उनकी अंकसूची सही पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष के आरोप तथ्यहीन थे और गलत जानकारी के आधार पर सरकार को घेरने की कोशिश की गई थी। कोर्ट के नोटिस के बाद अब सभी तीन नेताओं को 16 जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।

ये भी पढ़ें- Indore Masala Factory Raid: इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही मसाला फैक्टरी जयदेव इंटरप्राइजेज पर छापा, प्रोडक्शन बंद

Advertisment

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी के पचमढ़ी में रिकॉर्ड ठंड, इंदौर में रात के पारे में बड़ी गिरावट, भोपाल सातवां सबसे ठंडा शहर, तापमान और गिरेगा

congress leader ajay singh Congress MLA Ajay Singh Lakhan Ghanghoria Umang Singar opposition leader umang singhar leader of opposition umang singhar Leader of Opposition Umang Singar congress mla umang singhar MP MLA Court Bhopal Case jabalpur mp-mla court MP MLA court
Advertisment
चैनल से जुड़ें