Guna: खाद की लाइन में भूरिया बाई की मौत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार को दिलाए ₹2 लाख, क्लर्क सस्पेंड, काउंटर बढ़ाए

गुना में खाद संकट के बीच आदिवासी महिला की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तुरंत परिवार से मिले और प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए। घटना के बाद खाद वितरण व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए।

guna fertilizer crisis bhuria bai death jyotiraditya scindia action hindi news

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भूरिया बाई की मौत पर जताया शोक।

Guna Fertilizer Crisis Bhuria Bai Death Case: मध्यप्रदेश के गुना जिले में खाद संकट के दौरान दो दिनों तक लाइन में खड़ी रहने से आदिवासी महिला भूरिया बाई की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। इस घटना ने प्रशासन को पूरी तरह हिला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, शोक व्यक्त किया और तत्काल 2 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाई। 

इसके साथ ही उन्होंने खाद वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था में बड़े बदलाव के निर्देश दिए। वहीं जिला अस्पताल में परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद संबंधित लिपिक को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

खाद के लिए दो दिन लाइन में लगी थीं भूरिया बाई

दरअसल, गुना जिले में खाद संकट के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बागेरी खाद वितरण केंद्र पर DAP खाद लेने के लिए 50 वर्षीय आदिवासी महिला भूरिया बाई दो दिनों से लाइन में लगी थीं। बुधवार रात उनकी हालत बिगड़ने लगी, लगातार उल्टियां हुईं और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि खाद की किल्लत से परेशान होकर वह लगातार केंद्र पर डटी थीं। 

guna fertilizer crisis bhuria bai death
मृतक महिला भूरिया बाई।

पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री सिंधिया

महिला की मौत की सूचना मिलते ही गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत अपना पूरा कार्यक्रम बदल दिया और सीधे बमोरी जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने भूरिया बाई को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को सांत्वना दी और भावुक होकर कहा— “आज मैंने अपने परिवार का ही एक सदस्य खो दिया है।”

guna fertilizer crisis bhuria bai death jyotiraditya scindia 1
महिला के दुखी परिवार के साथ बैठकर शोक व्यक्त करते सिंधिया।

आर्थिक सहायता और प्रशासन को सख्त निर्देश

सिंधिया ने मौके पर ही मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई और परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र भी सौंपा। सिंधिया ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की प्रशासनिक परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिवार को हर संभव सहायता बिना देरी के उपलब्ध कराई जाए।

guna fertilizer crisis bhuria bai death jyotiraditya scindia 2
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भूरिया बाई को श्रद्धांजलि दी और शोक जताया।

अभद्रता का वीडियो वायरल, लिपिक सस्पेंड

इधर, भूरिया बाई का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने पहुंचे परिजनों से जिला अस्पताल में लिपिक महेंद्र जाटव द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो देखते ही सिंधिया ने देर रात ही सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। मामले में गंभीरता दिखाते हुए गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने लिपिक को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

Union Minister Jyotiraditya Scindia
सिंधिया ने बागेरी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

खाद संकट पर एक्शन में सिंधिया, किए बड़े बदलाव

DAP खाद की कमी से बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को लेकर सिंधिया ने शनिवार सुबह बागेरी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण, जांच और त्वरित सुधार के आदेश दिए हैं, ताकि किसानों को हर संभव राहत समय पर मिल सके।

सिंधिया ने साफ कहा कि “किसान की तकलीफ़, मेरी तकलीफ़ है। उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।” निरीक्षण के बाद उन्होंने तत्काल बड़े बदलाव और सुधार निर्देश दिए।

  • खाद वितरण काउंटर 15 से बढ़ाकर 33 किए गए
  • केंद्र अब शनिवार को भी खुले रहेंगे। 
  • सुबह 6 बजे से खाद वितरण शुरू
  • सब केंद्रों पर टेंट और बेसिक सुविधाएँ अनिवार्य।

ये खबर भी पढ़ें..Indore liquor scam ED action: इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियों को किया अटैच

ये खबर भी पढ़ें.. Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- टिकट मिलने पर झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी, किसी और सीट से नहीं, IAS वर्मा के बयान की निंदा

ये खबर भी पढ़ें..  Bhopal SIR: भोपाल नगर निगम के 75 इंजीनियर को बनाया BLO सहायक, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लिया यह फैसला

ये खबर भी पढ़ें.. SAF TA Scam: जबलपुर SAF बटालियन में 2 करोड़ का TA घोटाला, 7 साल की नौकरी, खाते में 55 लाख, जांच के घेरे में 20 से ज्यादा जवान

guna news, Guna Fertilizer Crisis, Guna Bhuria Bai Death, Bhuria Bai Death in fertilizer line, Union Minister Jyotiraditya Scindia, Scindia Action, DAP Shortage, MP News, Guna Fertilizer Distribution Issue, Guna Tribal Woman Death, Guna clerk suspended

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article