/bansal-news/media/media_files/2025/12/10/mp-government-2025-12-10-23-59-37.jpg)
MP Government Completes Two Years: मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर प्रदेश के हर जिले के विकास की स्कीम बनेगी। जिसको लेकर 30 कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी (MP Cabinet Minister Responsibility) है।
13 दिसंबर, 2025 से जिला और संभागीय मुख्यालयों पर बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनता, जनप्रतिनिधियों व हितधारकों की जरूरतों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाई जाएगी। वोकल फॉर लोकल सिद्धांत के तहत परंपरागत कौशल को चिन्हित कर जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करना। शासकीय योजनाओं को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना। रोजगार सृजन एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्यों के संबंध में सुझाव देना। उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना हेतु सुझाव देना है। (MP news) (hindi news)
दो चरणों में होगा कार्यक्रम
| चरण | दिनांक | गतिविधि |
| प्रथम चरण | 13 दिसंबर, 2025 (परिशिष्ट-अ जिले) | 1. प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक। 2. प्रभारी मंत्री द्वारा संभागीय/जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस। |
| द्वितीय चरण | 14 दिसंबर, 2025 से 20 दिसंबर, 2025 तक (सुविधानुसार, छूटे हुए जिले) | 1. प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक। 2. प्रभारी मंत्री द्वारा संभागीय/जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस। |
आवंटित जिले और मंत्रीगण
| क्र. | माननीय मंत्रीगण | आवंटित जिला |
| 1 | जगदीश देवडा (उप मुख्यमंत्री) | जबलपुर |
| 2 | राजेन्द्र शुक्ला (उप मुख्यमंत्री) | सागर |
| 3 | कुंवर विजय शाह | रतलाम |
| 4 | कैलाश विजयवर्गीय | सतना |
| 5 | प्रहलाद सिंह पटेल | रीवा |
| 6 | राकेश सिंह | छिंदवाडा |
| 7 | करण सिंह वर्मा | मुरैना |
| 8 | उदय प्रताप सिंह | कटनी |
| 9 | संपतिया उइके | सिंगरौली |
| 10 | तुलसीराम सिलावट | ग्वालियर |
| 11 | एदल सिंह कंषाना | दतिया |
| 12 | निर्मला भूरिया | मंदसौर |
| 13 | गोविंद सिंह राजपूत | गुना |
| 14 | विश्वास सारंग | खरगोन |
| 15 | नारायण सिंह कुशवाह | शाजापुर |
| 16 | नागर सिंह चौहान | उमरिया |
| 17 | प्रद्युम्न सिंह तोमर | शिवपुरी |
| 18 | राकेश शुक्ला | अशोकनगर |
| 19 | चेतन्य काश्यप | राजगढ़ |
| 20 | इंदर सिंह परमार | पन्ना |
| 21 | कृष्णा गौर (राज्यमंत्री) | सीहोर |
| 22 | धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी (राज्यमंत्री) | खण्डवा |
| 23 | दिलीप जायसवाल (राज्यमंत्री) | सीधी |
| 24 | गौतम टेटवाल (राज्यमंत्री) | उज्जैन |
| 25 | लखन पटेल (राज्यमंत्री) | विदिशा |
| 26 | नारायण सिंह पंवार (राज्यमंत्री) | रायसेन |
| 27 | नरेन्द्र शिवाजी पटेल (राज्यमंत्री) | बैतूल |
| 28 | प्रतिमा बागरी (राज्यमंत्री) | डिण्डौरी |
| 29 | दिलीप अहिरवार (राज्यमंत्री) | अनूपपुर |
| 30 | राधा सिंह (राज्यमंत्री) | मैहर |
जिला विकास सलाहकार समिति
| क्र. | पदनाम | पद |
| 1 | मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश | अध्यक्ष |
| 2 | जिले के प्रभारी मंत्री | उपाध्यक्ष |
| 3-7 | सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष | सदस्य |
| 8 | उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा आदि क्षेत्रों के 20 प्रतिनिधि | सदस्य |
| 9 | कलेक्टर | सदस्य-सचिव |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें