/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/mp-exam-2026-02-16-10-13-32.jpg)
MP Board 9th-10th Exam: मध्य प्रदेश सरकार ने 9वी व 11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड एग्जाम की तर्ज पर करवाने का फैसला किया है। बता दें कि लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा वर्ष में दो बार कराने का फैसला लिया है और पूरक परीक्षा का प्रावधान समाप्त कर दिया है।
बोर्ड की तर्ज पर होगी 9वीं-11वीं की परीक्षा
सरकारी स्कूलों की 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर कराने से किसी विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी सीधे दूसरी परीक्षा में शामिल होकर उसी सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे और उनका साल खराब नहीं होगा। बता दें कि पिछले साल हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री में पूरक परीक्षा समाप्त कर फेल विषयों की दोबारा परीक्षा की व्यवस्था लागू की जा चुकी है।
परीक्षा से पहले थाने में रखे जाएंगे पेपर
वहीं, परीक्षा संचालन से लेकर मूल्यांकन तक कड़ी सावधानियां बरती जा रही हैं, ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा भी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा जैसी होगी और इन्हें थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के माध्यम से ये प्रश्नपत्र संबंधित स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा वाले दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे।
जून-जुलाई मे होगी दूसरे सत्र की परीक्षा
इस सत्र की पहली वार्षिक परीक्षा 23 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित होगी। पहले चरण के परिणाम अप्रैल अंत तक आने की संभावना है। इसके बाद जून या जुलाई में दूसरी परीक्षा कराई जा सकती है। तब तक विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा, ताकि अगस्त से नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो।
बता दें कि दूसरी परीक्षा पहले एग्जाम में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दूसरा मौका मिलेगा। साथ ही कम अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं अंक सुधार के लिए भी दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। बीमारी या अन्य कारणों से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों को भी इसी परीक्षा से साल बचाने का अवसर मिलेगा। सफल होने पर विद्यार्थियों को उसी सत्र में अगली कक्षा में पदोन्नति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:एमपी में मौसम का मिजाज गर्म: खंडवा सबसे ज्यादा तपा, 19 जिलों में पारा 30 से ऊपर, 30 जिलों में ठंड कम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us