MP Naxals Surrender: बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर ने डाले हथियार, 4 महिला समेत 10 नक्सलियों का सरेंडर

मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्रदेश का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर हुआ है। केबी डिवीजन का कुख्यात लीडर कबीर (इनाम 77 लाख) भी शामिल है। सरेंडर करने वालों में 4 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

MP Naxals Surrender

MP Naxals Surrender: मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balagat) में शनिवार, 6 दिसंबर को नक्सल इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई। यहां एक साथ 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें केबी डिवीजन का कुख्यात लीडर कबीर (इनाम 77 लाख) भी शामिल है। सरेंडर करने वालों में 4 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, मार्च 2026 तक नक्सल खात्मे की डेडलाइन, केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और जंगलों में बढ़ते सुरक्षा दबाव के कारण नक्सलियों ने सरेंडर का निर्णय लिया।

naxlait
मप्र के बालाघाट में 4 महिला समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

सरेंडर करने वाले नक्सली

  • पुरुष: कबीर, सुरेंद्र, नवीन, राकेश, लालसू, अकरम

  • महिला: शिल्पा, जानकी, जयशीला, जरीना

इनमें कबीर सबसे कुख्यात नक्सली है। उस पर 77 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

naxals surrender
बालाघाट में नक्सलियों के सरेंडर कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यधारा में लौटे माओवादी।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की डिटेल

Naxal list

Kabir

rakesh

Jarina 1

Navin (2)

Salita Savitri

jayshila

shilpa (2)

samer raju

Lalsingh maravi

Vikram Hidma

ये भी पढ़ें: MP Tiger Accident: रायसेन में वाहन की टक्कर से बाघ घायल, वन विभाग ने रातभर पहरा देकर किया रेस्क्यू

31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का ऐलान

केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक पूरा क्षेत्र नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कई बार यह लक्ष्य तय कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  Ratlam Gas Leak: क्लोरीन गैस लीक मामले में फैक्ट्री सील, संचालक पर FIR, तीन दमकल कर्मियों की हालत गंभीर, सामने आई ये वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article