/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/cm-mohan-yadav-2025-12-12-12-10-55.jpg)
mohan sarkar ke do saal: मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार, 12 दिसंबर, 2025 को भोपाल स्थित कन्वेंशन सेंटर में सीएम मोहन यादव की प्रेस क्रॉफेंस आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2024 बहनों के लिए रहा। वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार के लिए किया। आने वाला वर्ष 2026 एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास करेंगे। सिंचाई का रकबा 100 लाख हैक्टेयर तक ले जाने का उद्देश्य है। पूरे देश में हमारा राज्य सबसे सस्ती बिजली दे रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और सेवा के उपलब्धियों, विभाग और जिलावार विकास गाथा, ग्राउंड लेवल की सफलता की कहानियों और विस्तृत योजनाओं पर बनी नई राह नए अवसर पुस्तक का विमोचन किया।
/bansal-news/media/post_attachments/53eb72b5-7c0.png)
एमपी सरकार ने विकास के साथ विरासत की कल्पना को साकार किया
प्रेस क्रॉफेंस की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का संबोधन हुआ। इस अवसर पर डिप्टी cm राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ। यह कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कि कहा एमपी सरकार ने विकास के साथ विरासत की कल्पना को साकार किया है। मुख्यमंत्री दृढ़ संकल्पित हैं। 2 साल उपलब्धि भरा रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/cm-mohan-yadav-2025-12-12-13-21-34.jpeg)
- Dec 12, 2025 16:03 IST
व्यवस्था के आधार पर किराए पर रख दिया तो चौथे कमरे का मैं किरादार थोड़ी हो गया- सीएम मोहन यादव
नागपुर के हितवाद से मीडियाकर्मी ने पूछा कि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। इंदौर आपके निकट भी है मालवा से। जिस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक मिनट ये संशोधन कर लो। एक मुख्यमंत्री अपने जिलों के कार्य विभाजन करता है। है ना? तो एक खाली रख लिया तो इंदौर खाली है। वहां का प्रभारी मंत्री नहीं हूं। काम का बंटवारा करते ना तो बंटवारा कर दिया। तो वो छोड़ दिया। मेरे घर में चार कमरे हैं। तीन में मैंने कोई व्यवस्था के आधार पर आय के लिए किराए रख दिए। तो चौथा कमरा हमारा हो गया तो मैं किराएदार थोड़ी हो गया वहां पे। थोड़ा खाली रख लिया उसको कोई चिंता मत करो।
- Dec 12, 2025 13:20 IST
गौमाता को सड़कों से गौशाला में भिजवाने का काम किया- सीएम मोहन यादव
सड़कों पर जिन गौमाताओं की मौत हो रही थी, उन्हें गौशाला में भिजवाने का काम किया है। आप अपने घर में रखों। पंचायतों में दाना—पानी का खर्चा पहुंचा रहे है। राशि हर महीने पहुंचा रहे है। कांग्रेस के मित्र गौशाला में जन्मदिन मनाने पहुंच रहे है।
/bansal-news/media/post_attachments/9c8bd02d-796.png)
- Dec 12, 2025 13:12 IST
सिचाई का रकबा 100 लाख हैक्टेयर तक ले जाने का उद्देश्य- सीएम मोहन यादव
बंसल न्यूज एडिटर शरद द्विवेदी ने सीएम मोहन यादव से आने वाले समय की प्राथमिकता पर सवाल किया। सीएम ने कहा कि वर्ष 2024 बहनों के लिए रहा। वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार के लिए किया। आने वाला वर्ष 2026 एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास करना होगा। जितनी विकास दर है, उसको मैंनटेन करना है। सिचाई का रकबा 42 लाख हैक्टेयर था, अभी 55 हो गया है, जिसे 5 साल में 100 लाख हैक्टेयर तक ले जाने का उद्देश्य है। मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार पर सीएम मोहन यादव ने कहा- समाज के साथ मिलकर निपटना पड़ेगा। नशे के प्रत्येक व्यापार पर कड़ाई रहेगी। समाज की जागृति बड़ी रहने वाली है। तीन साल में खत्म करने का काम करेंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/3c0efbe9-a9a.png)
- Dec 12, 2025 13:03 IST
नदियों का मायका है मध्यप्रदेश, बूंद-बूंद जुटाने पर काम शुरू- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। मध्यप्रदेश में 250 नदियां हैं। उद्रगम स्थल से आखिरी छोर तक बूंद—बूंद कैसे संचय करे, उस पर काम शुरू कर दिया है।
/bansal-news/media/post_attachments/3e38a01d-100.png)
- Dec 12, 2025 12:49 IST
रीजनल लेवल पर शुरू किए ग्रोथ कन्क्लेव- सीएम मोहन यादव
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जीआईएस नहीं होती थी। हमने तय किया कि प्रदेश में रीजनल ग्रोथ कन्क्लेव होना चाहिए। छोटे—छोटे संभाग सेंटरों पर रीजनल कन्क्लेव शुरू किया। पहले सिर्फ इंदौर में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होती रही।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/cm-mohan-yadav-2025-12-12-13-05-24.jpeg)
/bansal-news/media/post_attachments/bc8a8548-776.png)
- Dec 12, 2025 12:45 IST
सिंहस्थ में इस बार क्षिप्रा के पानी से स्नान होगा- सीएम मोहन यादव
क्षिप्रा बर्फ का ग्लेशियर नहीं है। यह नदी बारिश के दिनों में बहती है। ऐसे में बरसात के पानी के समय पानी को लिफ्ट कर तालाब में पहुंचाया। इस बार हमारी सरकार ने सिंहस्थ में क्षिप्रा के जल से साधु संतों और अन्य भक्तों के स्नान कराने का प्रबंध किया है। 800 करोड़ की योजना बनाकर पानी की व्यवस्था की गई है। मोहन यादव ने कहा कि हमारी बड़ी नदियों को दूसरे राज्यों से जोड़ने का काम किया। केन वेतवा लिंक परियोजना लंबे समय से अटकी थी उसे हमने शुरू किया। पार्वती चंबल और कालीसिंध लिंक परियोजना अपने आप में इतिहास है। इन नदियों के जुड़ने से न केवल जल संकट दूर होगा। साथ राज्यों के बीच पानी विवाद खत्म हुआ है।
/bansal-news/media/post_attachments/dfed97ac-6fe.png)
- Dec 12, 2025 12:38 IST
शहीदों को सलाम, जिन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने में अपना योगदान दिया- मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-नक्सली के खिलाफ समय सीमा तय की गई है। 42 दिन में 42 सरेंडर, 10 को ढेर किया है। अच्छे पुलिस अफसरों ने मांग कर पोस्टिंग ली है। IPS संजय बाइक पर घूम रहे हैं। पुनर्वास नीति का असर कारगर रहा है। हम तंत्र को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस की तेलंगाना में सरकार से भी समन्वय किया है। शहीदों को सलाम, जिन्होंने नक्सलवाद को खत्म करने में अपना योगदान दिया।
/bansal-news/media/post_attachments/9816cde6-250.png)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- प्रदेश के मंडला, बालाघाट, डिंडौरी जिलों में 1990 से पहले माओवाद शुरू हुआ। 1995 में सशस्त्रबलों की बस में सवार 17 पुलिसकर्मियों की हत्या की गई। चुने मंत्री को घर से बाहर निकालकर थाने के पास कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आजादी के बाद राज्य और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन ठोस निराकरण नहीं निकाला। केंद्र के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का निर्णय लिया। जंगली जानवर, बिजली के तार और घने जंगल में कैसे नक्सलियों को मार भगाएंगे, ये बड़ा सवाल था। आशीष शर्मा को प्रमोट कर टीआई बनाया और उनका बलिदान हुआ। आईजी संजय मोटर साइकिल पर निकले। भयंकर चुनौती थी। विकास तो है, लाल आतंक भी था।
- Dec 12, 2025 12:23 IST
मध्य प्रदेश देश में तीसरा सर्वाधिक निवेश वाला राज्य बना- हेमंत खंडेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- भाजपा की मोहन यादव की सरकार सफलतम दो साल के कार्यकाल को पूरा कर रही है। प्रदेश में विकास एक नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है। सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का प्रशासन को मूल आधार मानते हुए गरीब, युवाओं, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई कर, जवाबदेही की व्यवस्था को सुधारने का काम पारदर्शी तरीके से काम किया है। मध्यप्रदेश में मोहन यादव की सरकार तीव्र तरीके से आगे बढ़ रही है। 2047 तक विकासीत भारत के संकल्प को लेकर काम कर रही है।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/12/mohan-sarkar-ke-do-saaal-2025-12-12-12-47-16.jpeg)
Mohan Sarkar ke Do Saaal 1 लाख नई सरकारी नौकरियों पर भर्ती का काम किया
गरीब कल्याण को लेकर हमारी सरकार ने कई अच्छे काम किए। जनजातीय समाज के कल्याण के लिए बजट में 40 हजार करोड़ की राशि का न सिर्फ प्रावधान किया, बल्कि राजा भभूत सिंह जैसे राजनायकों के नाम पर कैबिनेट आयोजित करके सामाजिक सम्मान दिया। लाड़ली बहना में 1500 रुपए किए। देवी अहिल्या और नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की। महिला उद्यमियों के लिए 275 करोड़ का प्रावधान किया। युवाओं के लिए 1 लाख नई सरकारी नौकरियों पर भर्ती का काम किया।
देश में तीसरा सर्वाधिक निवेश वाला राज्य बना
धार में 3 लाख रोजगार, 6 लाख उत्पादकों को लाभ मिलेगा। 18 नई नीतियां और नया निवेश सिस्टम पर 32 लाख करोड़ के प्रस्ताव और 23 लाख रोजगार, धरातल पर 8ण्57 लाख करोड़ के निवेश, देश में तीसरा सर्वाधिक निवेश करने वाला राज्य बना। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज सहित 9 महापुरुषों के नाम राजधानी में द्वार बनाए। पीएम श्री सेवा शुरू कर गरीब मरीजों और यात्रियों के लिए बड़ा काम किया।
/bansal-news/media/post_attachments/4bf35bb5-a2c.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें