Advertisment

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड: 22 जिलों में घने कोहरे का कहर, इंदौर में पारा 4.9°C तक गिरा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। शीतलहर का दौर फिर शुरू हो गया है। राजगढ़ 4.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, वहीं इंदौर-भोपाल में पारा रिकॉर्ड स्तर पर गिर गया है।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh weather update cold wave alert fog train delay temp drop hindi news zvj

एमपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा।

Madhya Pradesh Weather Update December 2025: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Advertisment

बुधवार को राजगढ़ में 4.4°C और इंदौर में 4.9°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर समेत 22 जिलों में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और दिल्ली से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का सितम

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में कोल्ड वेव (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई, जहां कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।

इंदौर और राजगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

प्रदेश के राजगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे मध्य प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मालवा अंचल के इंदौर में पारा 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे यह प्रदेश के पांच बड़े शहरों में सबसे ठंडा शहर बन गया। राजधानी भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

Advertisment

कोहरे का कहर और यातायात पर असर

प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा देखा गया। शाजापुर जैसे इलाकों में स्थिति यह थी कि विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई थी। ग्वालियर, उज्जैन, मंडला और रीवा में भी 1 से 2 किलोमीटर तक ही दृश्यता रही। कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ा है। 

दिल्ली से आने वाली प्रमुख ट्रेनें कोहरे के कारण 1 से 2 घंटे की देरी से चल रही हैं। खराब दृश्यता के कारण प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है। (Winter Season MP 2025)

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 18 दिसंबर 2025 को भी तापमान में हल्की गिरावट बनी रहने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 12°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में भी सर्द हवाएं परेशान करेंगी।

Advertisment

MP Weather Today, MP Weather Update, bhopal Weather, indore Weather, Madhya Pradesh Weather, MP Weather December 2025, Dense Fog Alert MP, Pachmarhi Weather, Western Disturbance, MP news Bhopal Fog News

Winter Season MP 2025 Bhopal Fog News MP news western disturbance Pachmarhi Weather Dense Fog Alert MP MP Weather December 2025 MADHYA PRADESH weather indore weather bhopal weather mp weather update mp weather today
Advertisment
चैनल से जुड़ें