Advertisment

MP Weather Update: उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं से ठिठुरा एमपी, पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई जिलों में हल्की बारिश और शीतलहर की चेतावनी

उत्तर भारत की बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 11 दिसंबर तक कई जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसके कारण ठंड बनी रहेगी।

author-image
Vikram Jain
Cold Wave Alert

एमपी में 11 दिसंबर तक कोल्ड वेव अलर्ट।

MP Weather Update Cold Wave Alert: समूचा मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर सहित पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्य प्रदेश पर भी पड़ रहा है। मध्य प्रदेश पिछले कई दिनों से भीषण शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान, राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  ठंड का आलम यह रहा कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.7°C दर्ज किया गया, जिसने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी ठंड से राहत न मिलने की चेतावनी जारी की है।

Advertisment

इंदौर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.7°Cदर्ज किया गया। यह पिछले 10 सालों में इंदौर में दिसंबर के महीने का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने यहाँ 'सीवियर कोल्ड वेव' की स्थिति दर्ज की।

शीतलहर की चपेट में कई शहर

बीती रात मध्य प्रदेश के 23 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा और शहडोल में 'कोल्ड वेव' का असर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान औसत से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को दिन के तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई।

पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हमेशा की तरह इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जहाँ पारा लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद उमरिया 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और इंदौर 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

Advertisment

मौसम का मिश्रित पूर्वानुमान: बारिश और ठंड

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार (9 दिसंबर) को मध्य प्रदेश में मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि बाकी क्षेत्रों में तेज ठंड जारी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 दिसंबर तक अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि ठंड बढ़ने का मुख्य कारण एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है, जो अपर साइक्लोन सर्कुलेशन के रूप में उत्तर पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर रुका हुआ है। साथ ही, 13 दिसंबर से एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले 5 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 11 दिसंबर तक के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।

Advertisment

MP Weather December 2025, MP Weather Update, Cold Wave Alert, Madhya Pradesh Weather, Madhya Pradesh news, Bhopal Weather, indore Weather, Severe Cold Wave, Western Disturbance, MP Weather Report, mp weather today

mp weather today MP Weather Report western disturbance severe cold wave indore weather bhopal weather madhya pradesh news MADHYA PRADESH weather cold wave alert mp weather update MP Weather December 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें