Advertisment

Jhabua Rishwat Case: 14,500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल, झाबुआ के जनजाति कार्य विभाग में लोकायुक्त का एक्शन, इसलिए मांगी थी घूस

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की मुहिम के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला झाबुआ से सामने आया है। जहां लोकायुक्त टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

author-image
Vikram Jain
jhabua lekhpal arrested lokayukta bribe tribal department mp corruption hindi news zvj

Jhabua Rishwat Case Lokayukta Action: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, एक ताजा मामला झाबुआ जिले से सामने आया है, जहाँ जनजाति कार्य विभाग के एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लेखपाल एक विभागीय जांच को समाप्त करने के लिए शिकायतकर्ता से ₹14,500 की रिश्वत ले रहा था, तभी लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं विभाग में हड़कंप मच गया है। (jhabua news) 

Advertisment

झाबुआ में इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनजाति कार्य विभाग के लेखपाल जामसिंह अमलियार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लेखपाल को 14 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। आरोप है कि लेखपाल ने आवेदक शांतिलाल के खिलाफ चल रही जांच को खत्म करने के लिए 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी।

विभागीय जांच खत्म करने के लिए मांगी रिश्वत

लेखपाल की डिमांड से परेशान होकर शांतिलाल ने सीधे लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया और इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच खत्म करने के लिए लेखपाल ने रिश्वत मांगी है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए और प्राथमिक पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Advertisment

रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, लेखपाल गिरफ्तार

योजना के तहत, लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को जनजाति कार्य विभाग में कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही लेखपाल जामसिंह अमलियार ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांगी गई राशि में से 14 हजार 500 रुपए कैश लिए, मौके पर पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी लेखपाल के हाथ धुलवाए गए, जिससे रिश्वत के पैसों का रंग उसके हाथों पर आ गया और अपराध की पुष्टि हुई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी लेखपाल जामसिंह अमलियार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। आगे की कानूनी और वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकायुक्त लगातार सक्रिय है।

habua Corruption | Lekhpal Arrested Rishwat Case | MP news | madhya pradesh news | indore lokayukt | indore lokayukta action Jhabua Corruption 

Advertisment
indore lokayukta action indore lokayukt madhya pradesh news MP news Lekhpal Arrested Rishwat Case Jhabua Rishwat case jhabua news Jhabua Corruption
Advertisment
चैनल से जुड़ें