Advertisment

कोटा-जबलपुर होली स्पेशल में 5 एक्ट्रा कोच जुड़े: होली पर यात्रियों मिलेगी राहत, अब 17 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन

होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

author-image
BP Shrivastava
Kota-Jabalpur Holi Special Train

Kota-Jabalpur Holi Special Train: होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से कोटा-जबलपुर-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

Advertisment

ट्रेन में कितने किस श्रेणी के डिब्बे

इन अतिरिक्त कोचों में 3 शयनयान (स्लीपर), 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3 टियर) और 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी (एसी-3 टियर कम एसी-2 टियर) कोच शामिल हैं। इस तरह अब ट्रेन में कुल 17 कोच उपलब्ध होंगे।

इन 17 कोचों में 6 सामान्य श्रेणी, 5 स्लीपर, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी और 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 09806 का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 09806 कोटा से जबलपुर के लिए 01 और 03 मार्च को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर से कोटा के लिए 02 और 04 मार्च को सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर रात 22:15 बजे कोटा पहुंचेगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही सूरज के तीखे तेवर, खरगोन में पारा 35°C पार, होली के बाद बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Kota-Jabalpur Holi Special Train
Advertisment
चैनल से जुड़ें