पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन टी-20 की मौत: 18 की उम्र में तोड़ा दम, MP की सबसे उम्रदराज बाघिन

पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी रेंज में बाघिन मृत अवस्था में मिली। पर्यटकों में लंगड़ी बाघिन के नाम से बेहद लोकप्रिय थी। मई 2028 में पहली बार लंगड़ी बाघिन को देखा गया था।

Tigress T-20 Death

Tigress T-20 Death 2026: मध्यप्रदेश के सिवनी स्थित पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन टी-20 की 18 साल की उम्र में मौत हो गई। यह एमपी के सभी बाघों में सबसे उम्रदराह बाघिन थी।

पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी रेंज में बाघिन मृत अवस्था में मिली। पर्यटकों में लंगड़ी बाघिन के नाम से बेहद लोकप्रिय थी। प्रारंभिक जांच में बाघिन की मौत का कारण उसकी उम्र बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के कारणों को पता लगाने के लिए विभाग ने विसरा के सैंपल लेकर लैब भेज दिए है।

2008 में पहली बार दिखी, कुछ महीने नजर नहीं आई

मई 2028 में पहली बार लंगड़ी बाघिन को देखा गया था। कुछ सालों से लंगड़ी बाघिन पर्यटकों को नजर नहीं आ रही थी, जिससे उसकी मौत होने की अफवाह फैल गई थी। हालांकि दिसंबर 2025 में लंगड़ी बाघिन फिर अपने पुराने क्षेत्र कर्माझिरी में दिखाई दी।

अधिकतम 12 से 14 साल होती है बाघिन की उम्र

आमतौर पर रिकॉर्ड और विशेषज्ञों के अनुसार बाघिन की उम्र 12 से 14 साल रहती है, लेकिन पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन अब 18 साल की उम्र को पार कर लिया था। हालांकि, शारीरिक रूप से वह कमजोर हो गई थी, लेकिन फिर भी पर्यटकों का उत्साह बढ़ाती रही।

ये भी पढ़ें: MP के इस शहर का नाम बदलेगा: CM मोहन यादव का ये बड़ा ऐलान, पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब और नाव्या कौशल ट्रेनिंग का किया शुभारंभ

पंजे जोड़कर चलती थी बाघिन, इसलिए नाम लंगड़ी

बाघिन अपने सामने के एक पैर दोनों पंजों को मोड़कर रखकर चलती थी, जिस वजह से उसे पर्यटक लंगड़ी बाघिन कहने लगे और वही उसकी पहचान बन गई। हालांकि, रिकार्ड में उसकी टी-20 के नाम से पहचान थी, लेकिन बोलचाल में उसे लंगड़ी बाघिन ही कहकर पुकारते थे।

लंगड़ी की बहन कालरवाली की 17वें साल में मौत

पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह के मुताबिक, साल 2005 में जन्मी कालरवाली बाघिन की 2022 में 17 साल की उम्र में मौत हो गई थी। पेंच की कालरवाली बाघिन लंगड़ी बाघिन की बहन है। इसकी उम्र भी लं​गड़ी बाघिन के आसपास की है।

ये भी पढ़ें: MP में स्टाइपेंड विवाद: कर्मचारी संगठनों की CM से अपील- वादी न बने सरकार, HC के फैसले को SC में चुनौती देने की तैयारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article