/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/seoni-sarpanch-arrested-taking-bribe-eow-jabalpur-corruption-news-zvj-2026-03-09-21-45-44.jpg)
Seoni Sarpanch Arrested Rishwat Case: मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने सिवनी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को बस स्टैंड पर उस वक्त दबोच लिया गया, जब वह एक ग्रामीण से उसकी टपरिया (कच्चे घर) का काम नहीं रोकने के बदले 15 हजार रुपए की घूस ले रहा था। सरपंच ने गरीब ग्रामीण को उसका घर तुड़वाने की धमकी देकर डराया था। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज की किया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ EOW की कार्रवाई
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी घूसखोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है, जहां एक सरपंच ने अपनी ही पंचायत के एक गरीब ग्रामीण को उसकी झोपड़ी सुधारने के बदले रिश्वत के जाल में फंसा लिया। हालांकि, पीड़ित की हिम्मत और जबलपुर EOW से शिकायत कर दी। जिसके बाद EOW ने पलारी ग्राम पंचायत सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिवनी बस स्टैंड से ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/seoni-sarpanch-ramgopal-dehariya-bribe-case-3-2026-03-09-22-08-56.webp)
क्या है पूरा मामला?
ईओडब्ल्यू के अनुसार पलारी गांव के जान्हवी नगर चूना भट्टी क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय शिवचरण नागवंशी पिछले 5 वर्षों से एक छोटी सी टपरिया (कच्चा घर) बनाकर रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। हाल ही में शिवचरण अपनी इसी टपरिया में मरम्मत और सुधार का काम करवा रहे थे। आरोप है कि ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया (32) ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए उसे तुड़वाने की धमकी दी। सरपंच ने कहा कि यदि निर्माण कार्य जारी रखना है, तो उसे 15 हजार रुपये देने होंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/seoni-sarpanch-ramgopal-dehariya-bribe-case-1-2026-03-09-22-08-33.webp)
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सरपंच
परेशान पीड़ित शिवचरण ने इसकी शिकायत जबलपुर EOW से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। योजना के अनुसार, शिवचरण ने सरपंच को रिश्वत की राशि देने के लिए सिवनी बस स्टैंड पर बुलाया। जैसे ही सरपंच रामगोपाल ने रिश्वत के 15 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, सादे कपड़ों में तैनात EOW की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बस स्टैंड पर हड़कंप मच गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/seoni-sarpanch-ramgopal-dehariya-bribe-case-2-2026-03-09-22-09-22.webp)
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
EOW की टीम ने सरपंच के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रेरणा पांडेय, भूमेश्वरी चौहान, सगीर, अभिनव, नदीम और कय्यूम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या सरपंच ने पूर्व में भी अन्य ग्रामीणों को इसी तरह डराकर वसूली की है।
Seoni Sarpanch Arrested, Seoni Rishwat Case, Seoni News, EOW Jabalpur Action, Sarpanch Arrested Bribe, Corruption in MP, Palari Panchayat Seoni, Ramgopal Dehariya Bribe Case
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us