मंडला SDM का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन के खसरे में सुधार के लिए मांगे 8 हजार रुपए, 5 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ाया

मध्यप्रदेश के मंडला एसडीएम कार्यालय का बाबू 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। बाबू ने जमीन के खसरे में सुधार के लिए 8 हजार रुपए की डिमांड की थी। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Mandla SDM Clerk Rishwat Case

Mandla SDM Clerk Rishwat Case: मध्यप्रदेश के मंडला एसडीएम कार्यालय का बाबू बुधवार, 18 फरवरी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। बाबू ने जमीन के खसरे में सुधार के लिए 8 हजार रुपए की डिमांड की थी। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

बाबू ने 8 हजार रुपए की डिमांड की थी

जानकारी के अनुसार, फरयादी गेंदलाल दरगढ़ गांव का रहने वाला है। वह जमीन के खसरा में सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय के बाबू काशी राम मरावी के पास पहुंचा था। जिसके लिए बाबू ने 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की । जिसकी शिकायत फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को की। शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस ने योजना बनाई और बुधवार को रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

 अन्य लोगों के शामिल  होने की आशंका

इस रिश्वत मामले में कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई गई है। लोकायुक्त पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपी बाबू काशी राम मरावी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद और भी करेप्ट कर्मचारियों के खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मंदसौर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: नामांतरण के लिए मांग रहा था 40 हजार रुपए, लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article