जबलपुर में शादी समारोह में मर्डर: बारात में डांस को लेकर विवाद, लहूलुहान मिला शख्स, इलाज के दौरान मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शादी समारोह में डांस को लेकर एक शख्स की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। शादी में शामिल होने आए 40 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील अहिरवार निवासी ग्राम गौर हिनौती के रूप में हुई है।

Jabalpur Wedding Murder Case

Jabalpur Wedding Murder Case:जबलपुर में शादी समारोह में डांस को लेकर एक शख्स की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। यहां से करीब 35 किमी दूर ग्राम मादा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए 40 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील अहिरवार निवासी ग्राम गौर हिनौती के रूप में हुई है।

रोड किनारे खून से लथपथ मिला शख्स

एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि सुनील बुधवार को अपने दोस्तों के साथ अहिरवार समाज के शादी समारोह में शामिल होने ग्राम मादा आया था। रात करीब 2 बजे उसके साथियों ने उसे रोड किनारे खून से लथपथ देखा और तत्काल पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।

डांस को लेकर हुआ था विवाद

शुरुआती जांच में पता चला है कि बारात निकलने के दौरान डीजे पर डांस को लेकर सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। फिलहाल तो मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया और बारात आगे बढ़ गई, लेकिन इसी बीच सुनील भीड़ से गायब हो गया। बारात लगने के बाद जब दोस्तों का सुनील दिखाई नहीं पड़ा तो तलाश की गई। इसके बाद वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला।

ये भी पढ़ें:  सागर के CHC में गोली मारकर नर्स की हत्या: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खड़ी थीं नर्स, हमलावरों ने कर दी फायरिंग

 विवाद करने वालों पर हत्या का शक

सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के साथियों व शादी में शामिल लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि सुनील की हत्या उन्हीं लोगों ने की होगी, जिनसे बारात में डांस को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रोसेस चल रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढे़ें:  भोपाल में साइको किलर गिरफ्तार: 6 दिन से दे रहा था पुलिस को चकमा, लोगों ने ली राहत की सांस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article