Advertisment

जबलपुर में निगम कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: मकान नामांतरण के लिए 3 हजार रुपए की घूस मांग रहा था, लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नगर निगम टैक्स कर्मी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी निगम कर्मचारी जोन-10 में पदस्थ चन्द्रभान नोनिया है।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Rishwat Case

Jabalpur Rishwat Case: जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नगर निगम टैक्स कर्मी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी निगम कर्मचारी चन्द्रभान नोनिया जोन-10 में पदस्थ है।

Advertisment

मकान नामांतरण कराने मांगी थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि आरोपी नगर निगम कर्मी ने मकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी। मामला नजूल के रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने रांझी स्थित उसके घर पर ट्रैप की कार्रवाई की और उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: कांग्रेस विधायक आतिफ बोले- प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, नसबंदी-वैक्सीनेशन पर करोड़ों खर्च फिर भी हालात बेकाबू, मंत्री विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

Jabalpur Rishwat Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें