Advertisment

जबलपुर नगर निगम में EOW का छापा: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया अकाउंटेंट, छुट्टी के दिन ऑफिस बुलाकर मांगे थे पैसे, इसलिए मांगी थी घूस

जबलपुर नगर निगम के स्थापना शाखा में पदस्थ अकाउंटेंट राकेश शर्मा को EOW ने 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कर्मचारी का मेडिकल वेतन रिलीज करने के बदले घूस मांगी थी।

author-image
Vikram Jain
jabalpur nagar nigam eow arrests accountant for rishwat rakesh sharma crime news zvj

Jabalpur EOW Raid Nagar Nigam Bribery Case: मध्यप्रदेश में भ्रष्टचारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम की स्थापना शाखा में कार्यरत अकाउंटेंट राकेश शर्मा को ₹3,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने छुट्टी के दिन शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए बुलाया था, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि EOW की टीम पहले से ही जाल बिछाकर उसका इंतजार कर रही है।

Advertisment

जानें पूरा मामला

जबलपुर नगर निगम मुख्यालय के सामने शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब EOW (Economic Offences Wing) की टीम ने एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू राकेश शर्मा के रूप में हुई है। ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर दफ्तर ले गई।

सैलरी रिलीज करने के लिए मांगी गई थी घूस

पूरा मामला नगर निगम के ही एक कर्मचारी पी. रामाराव से जुड़ा है। रामाराव का लगभग 25 हजार रुपये का मेडिकल वेतन बकाया था। इस राशि को रिलीज करने के बदले में अकाउंटेंट राकेश शर्मा लगातार उनसे पैसों की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता कई दिनों से ऑफिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन राकेश शर्मा "फ्री नहीं हूँ" कहकर उसे टाल देता था।

Advertisment

ऑफिस के बाहर हुई डील

दो दिन पहले जब रामाराव की मुलाकात ऑफिस के बाहर राकेश शर्मा से हुई, तो आरोपी ने स्पष्ट कहा— "जब तक 3,000 रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक काम नहीं होगा।" परेशान होकर रामाराव ने इसकी शिकायत EOW मुख्यालय में कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के लिए शनिवार को जाल बिछाया।

पेट्रोल पंप पर पैसे लेते बाबू को दबोचा

शनिवार को सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होने के बावजूद आरोपी ने रामाराव को नगर निगम के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पैसे लेकर बुलाया। जैसे ही रामाराव ने रिश्वत की रकम राकेश शर्मा को थमाई, सादी वर्दी में तैनात EOW की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम बाबू को पकड़कर कार में बैठाकर अपने साथ ले गई।

शिकायतकर्ता टी. रामाराव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले भी नगर निगम के एक अन्य कर्मचारी मनीष ताड़से के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। फिलहाल, EOW की टीम पकड़े गए अकाउंटेंट राकेश शर्मा से पूछताछ कर रही है और आरोपी के खिलाफ Anti-Corruption Act (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Jabalpur EOW Bribery Case, Jabalpur Crime News, Jabalpur News, Jabalpur EOW Raid, Jabalpur Nagar Nigam Rishwat case, Jabalpur Rishwat case, Jabalpur Accountant Arrested, Jabalpur Accountant Rishwat case Jabalpur EOW Action

Jabalpur EOW Action jabalpur nagar nigam Jabalpur Crime News eow raid Jabalpur EOW Raid Nagar Nigam Bribery Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें