Advertisment

जबलपुर दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़: 2 पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद आजाद चौक में तनाव, पुलिस ने 49 लोगों को किया गरिफ्तार,

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार, 19 फरवरी की रात दुर्गा मंदिर में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इलाके में तनाव है। स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 की है।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur Durga Temple Todphod Controversy

Jabalpur Durga Temple Todphod Controversy: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार, 19 फरवरी की रात दुर्गा मंदिर में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इलाके में तनाव है। स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 की है।

Advertisment

आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। इससे एक पक्ष के लोग भड़क गए। झगड़े में एक-दूसरे पर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची।

दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने, अतिसंवेदनशील इलाका

आजाद चौक क्षेत्र पहले से ही अतिसंवेदनशील इलाका है। दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है।

Advertisment

करीब 10 मिनट तक हुई पत्थरबाजी

SSP संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे से भिड़े। फिर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलने पर सिहोरा, खितौली और गोसलपुर थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। जबलपुर से भी पुलिस की और फोर्स भेजी गई। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात काबू में हैं।

देखें, बवाल की तस्वीरें 

Jabalpur Durga Temple Todphod
दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हुआ। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई।
Jabalpur Durga Temple Todphod
दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
Advertisment
Jabalpur Durga Temple Todphod
दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ।
Jabalpur Durga Temple Todphod
दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

सभी से घर के अंदर रहने की अपील

SSP संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस झगड़े की वजह और कथित पत्थरबाजी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सभी लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:इंदौर DAVV की यूजी एग्जाम टाइमटेबल में बदलाव: थर्ड ईयर की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक, रिजल्ट भी अब मई में आएगा, देखें नया शेड्यूल

Advertisment
चैनल से जुड़ें