Advertisment

जबलपुर DFO का इस्तीफा: 15 दिन पहले ही अनूपपुर से जबलपुर हुआ था ट्रांसफर, एक साल से टेंशन में IFS अधिकारी विपिन पटेल !

मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन पटेल ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। करीब 15 दिन पहले ही उनका ट्रांसफर अनूपपुर से जबलपुर किया गया था। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वे लगभग एक साल से टेंशन में थे।

author-image
BP Shrivastava
Jabalpur DFO Resignation

Jabalpur DFO Resignation: मध्यप्रदेश कैडर के 2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन पटेल ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। करीब 15 दिन पहले ही उनका ट्रांसफर अनूपपुर से जबलपुरकिया गया था। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वे लगभग एक साल से टेंशन में थे। हालांकि, डीएफओ पटेल ने इस्तीफे की वजह निजी बताई है।

Advertisment

PCCF को भेजा इस्तीफा

Jabalpur DFO Resignation

आला अफसरों ने थमाया था नोटिस

पटेल वर्तमान में जबलपुर में डीएफओ हैं। इससे पहले वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर के डीएफओ रह चुके हैं। अनूपपुर में अगस्त 2025 में पहले एक आरा मशीन के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद आरा मशीन के संचालक की शिकायत पर डीएफओ विपिन पटेल को भोपाल में बैठे आला अफसरों ने नोटिस थमा दिया था और स्पष्टीकरण मांगा था। 
विभागीय सूत्र बताते हैं कि उसके बाद IFS अधिकारी पटेल टेंशन में आ गए थे और करीब डेढ़ महीने के अवकाश पर चले गए थे। 
सूत्र बताते हैं कि जिस आरा मशीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, उसका एक सियासी पार्टी से गठजोड़ है। जिसके चलते वह वन अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियमों का उल्लंघन करता आ रहा था।

इस्तीफे की बताई यह वजह

डीएफओ विपिन पटेल ने अपने इस्तीफा देने की वजह निजी कारण बताया है। और PCCF एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स को इस्तीफा भेजा है। यह इस्तीफा डीएफओ पटेल ने  4 फरवरी को भेजा है। हालांकि अभी तक डीएफओ पटेल का इस्तीफा स्वीकार होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

DFO की पत्नी इनकम टैक्स अफसर

डीएफओ विपिन पटेल की पत्नी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी हैं और उनका अनूपपुर ट्रांसफर होने पर पत्नी ने भी अपनी पोस्टिंग अनूपपुर करा ली थी। अब डीएफओ पटेल का 15 दिन पहले जबलपुर तबादला कर दिया गया।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  भोपाल में साइको किलर गिरफ्तार: 6 दिन से दे रहा था पुलिस को चकमा, लोगों ने ली राहत की सांस

खबर अपडेट हो रही है---

Jabalpur DFO Resignation
Advertisment
चैनल से जुड़ें