/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/jabalpur-bargi-dam-canal-breaks-2026-02-01-16-39-01.jpg)
Jabalpur Bargi Dam Canal Breaks: जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में रविवार, 1 फरवरी को दोपहर में बरगी बांध की मुख्य दाईं तट नहर ग्राम सगड़ा-झपनी के पास टूट गई। जिसे नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। जिससे किसानों की खड़ी फसलें डूब गई हैं। खेत लालाब में तब्दील हो गए। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं प्रशासन हरकत में आ गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहर टूटते ही तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में घुस गया, जिससे किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं। देखते ही देखते खेत तालाब में तब्दील हो गए।
प्रशासन हरकत में आया
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। एहतियात के तौर पर बरगी बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी पूरी तरह बंद करा दी गई। साथ ही नगर के टूटे हिस्से के आगे के सभी नहर गेट खोल दिए गए, ताकि खेतों में भरा पानी तेजी से आगे निकल जाए और सफलों को हुए नुकसान को रोका जा सके।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/jabalpur-bargi-dam-canal-breaks-2-2026-02-01-17-51-32.jpg)
शिकात के बाद भी नहर की मरम्मत नहीं की
स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि नहर की हालत लंबे समय से खराब थी। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पहले ही नगर का सुधार कार्य हो जाता, तो यह नगर नहीं टूटती और किसानों को भारी नुकसान से बचाया जा सकता था।
मौके पर प्रशासनिक अमला
घटनास्थल पर SDM जबलपुर अभिषेक सिंह, बरगी बांध दाईं तट नहर के कार्यपालन यंत्री सहित प्रशासनिक और तकनीकी अमला मौजूद है। नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही स्थायी समाधान की तैयारी की जा रही है।
कलेक्टर ने दिए फसलों के सर्वे के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व और कृषि विभाग की टीम किसानों के खेतों का निरीक्षण कर रही है, ताकि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा सके। इसके आधार पर आगे मुआवजे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
जान-माल का नुकसान नहीं
पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। किसानों ने मांग की है कि उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
मामला सरकार और संगठन तक पहुंचा
सूत्र बताते हैं पूरा मामला सीएम मोहन यादव और चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन के साथ बीजेपी संगठन तक पहुंच चुका है। मामले में लापरवाही किस स्तर पर हुई ? किसानों की शिकायत के बाद नहर की मरम्मत क्यों नहीं की गई ? प्रथम दृष्टया कौन आरोपी है ? इन सब सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। मौजूद दौर में मोहन सरकार जिस मोड में काम कर रही है। उसमें किसान के हित सबसे ऊपर हैं। ऐसे में जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। हो सकता है जल्द लापरवाही के लिए अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: इंदौर मैराथन में युवक की मौत: फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, CPR दिया पर नहीं बची जान
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us