Advertisment

एमपी में ईओडब्ल्यू का छापा: ​छिंदवाड़ा में अकाउंटेंट घूस लेते गिरफ्तार, पेंशन के बदले मांगी 25 हजार की रिश्वत

जबलपुर में नगर निगम के टिकट कलेक्टर को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जबकि छिंदवाड़ा के परासिया नगर पालिका के अकाउंटेंट को घूस लेते हुए दबोच लिया।

author-image
sanjay warude
Chhindwara Bribery Case

Chhindwara Bribery Case: मध्यप्रदेश में दो जांच एजेंसी लोकायुक्त पुलिस और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

Advertisment

जबलपुर में नगर निगम के टिकट कलेक्टर को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जबकि छिंदवाड़ा के परासिया नगर पालिका के अकाउंटेंट को घूस लेते हुए दबोच लिया। हालांकि, कागजी कार्यवाही के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।

5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया

छिंदवाड़ा के परासिया नगर पालिका में जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने छापा मारा। जहां से अकाउंटेंट शैलेंद्र शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अकाउंटेंट शैलेंद्र शर्मा इससे पहले पीड़ित से तय सौदे के मुताबिक, 20 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

पेंशन जारी करने के बदले मांगी थी घूस

सफाई कर्मचारी लाल पिता सुंदरलाल पिंडपारोची साल 2025 में रिटायर हुए थे, जिसके बाद से वह अपनी ग्रेच्यूटी और पेंशन के लिए दफ्तार के चक्कार लगा रहे थे। अकाउंटेंट शैलेंद्र शर्मा ने रिटायर सफाई कर्मी से पेंशन जारी करने के बदले 25 हजार रुपए की घूस मांगी थी। दूसरी और आखिरी किस्त लेते वक्त अकाउंटेंट धरा गया।

Advertisment
Chhindwara Bribery Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें