Advertisment

MP Kisan Bonus News: किसानों के लिए CM की बड़ी घोषणा, मसूर-उड़द का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को बोनस देगी प्रदेश सरकार

author-image
Preeti Dwivedi
Kisan News

MP Kisan Bonus Good News CM Mohan Yadav Announcement Bonus: इंदौर में चल रहे ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि आने वाले समय में मसूर और उड़द का उत्पादन बढ़ाने वाले किसानों के लिए सरकार बोनस देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए योजना बना रहे हैं। आपको बता दें सीएम इस कार्यक्रम में  GrainEx India का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Advertisment

किसानों ने की ये मांग 

इस तीन दिवसीय GrainEx India कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने किया। इस अवसर पर दाल कारोबारियों ने मौके का फायदा उठाते हुए सरकार के सामने सीधे अपनी आर्थिक परेशानियां रख रखते हुए बड़ी मांग रही और कहा कि मंडी टैक्स में राहत मिले और शहर के बीच चल रही अनाज मंडी को बाहर शिफ्ट करने का फैसला किया जाए। 

सीएम ने क्या कहा 

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता देश है। दाल हमारे भोजन में प्रोटीन का मुख्य सोर्स है। सीएम ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब देश का “फूड बास्केट” बन चुका है। उन्होंने कहा कि तुअर पर टैक्स हटाने के बाद अब मसूर पर भी राहत देने की दिशा में सरकार काम करेगी। 

सरकार बोनस देने के लिए बना रही है योजना 

सीएम ने कहा कि बोनस बढ़ाने के लिए सरकार योजना लाने का विचार कर रही है। साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का भी जिक्र किया गया। 

Advertisment

Ghooskhor Pandat: टाइटल पर बढ़ा बवाल, ब्राह्मण महासभा ने कहा- ‘ब्राह्मण होकर ब्राह्मण समाज को ही घूसखोर दिखाना शर्मनाक’, मनोज बाजपेयी बोले…

Kisan Bonus News MP Kisan Good News
Advertisment
चैनल से जुड़ें