/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/mp-indore-jewellery-showroom-fraud-employee-absconding-with-60-lakh-gold-hindi-news-zvj-2026-03-08-12-05-30.jpg)
फाइल फोटो
Indore Jewellery Theft Case: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से विश्वासघात का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के एमजी रोड स्थित 'रजत जेम्स एंड ज्वेलरीज प्राइवेट लिमिटेड' की एक पुरानी महिला कर्मचारी कंपनी के लगभग 60.97 लाख रुपए के आभूषण लेकर गायब हो गई है। वह ग्राहकों को गहने दिखाने के बहाने 357 ग्राम सोना ले गई थी। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस अब महिला और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
कंपनी में सालों से काम कर रही थी आरोपी
फरियादी कंपनी डायरेक्टर रजत माहेश्वरी, जो डी स्कीम नंबर 74 के निवासी हैं, उन्होंने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी महिला मेघा राठौर पति आशीष राठौर (निवासी भक्त प्रहलाद नगर) वर्ष 2019 से उनकी कंपनी में काम कर रही थी। वह कंपनी की एक विश्वसनीय कर्मचारी मानी जाती थी और उसका मुख्य काम सेल्समैन के साथ मिलकर इनवॉइस तैयार करना और ग्राहकों के घर जाकर उन्हें ज्वेलरी दिखाना था। कई पुराने ग्राहक मेघा को व्यक्तिगत रूप से पहचानते थे, जिसका उसने गलत फायदा उठाया।
गोल्ड अप्रूवल वाउचर का खेल
जानकारी के अनुसार ज्वेलरी कंपनी ग्राहकों के लिए 'स्वर्ण आभूषण योजना' चलाती है। इसी योजना के तहत मेघा ने 'गोल्ड अप्रूवल वाउचर' के जरिए शोरूम से कुल 357.66 ग्राम सोने की ज्वेलरी निकलवाई थी। यह गहने ग्राहकों को दिखाने और अप्रूवल मिलने पर सेल करने के लिए ले जाए गए थे। नियमों के मुताबिक, यदि ग्राहक गहने पसंद नहीं करता तो उन्हें वापस शोरूम में जमा कराना होता है, लेकिन मेघा ने ऐसा नहीं किया।
ये खबर भी पढ़ें... Ola-Uber और Rapido की बढ़ी मुश्किलें: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और कंपनियों को नोटिस, 4 सप्ताह में मांगा जवाब
फरवरी से गायब है आरोपी, फोन भी बंद
जांच में सामने आया कि 12 फरवरी के बाद से मेघा अचानक ऑफिस आना बंद कर दिया। जब कंपनी प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने पहले कॉल रिसीव नहीं किए और बाद में अपना मोबाइल फोन पूरी तरह बंद कर लिया। काफी इंतजार और आंतरिक जांच के बाद, जब 60 लाख 97 हजार रुपये की ज्वेलरी और राशि का हिसाब नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़ें... राजगढ़ में रिश्तों का कत्ल: हैवान बना पोता, दादी से रेप के बाद हत्या; विरोध करने पर दांतों से काटी नाक और होठ, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी मेघा राठौर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं (धोखाधड़ी और अमानत में खयानत) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन्होंने इस मामले में मेघा की मदद की हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... चित्रकूट के स्कूल में 'मैडम' की सेवा: पढ़ाई छोड़ छात्राओं से पैरों की मालिश कराते दिखीं हेडमास्टर, क्लासरूम का वीडियो वायरल, भड़के पैरेंट्स
सहयोगियों से भी होगी पूछताछ
पुलिस अब मेघा के कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही है ताकि उसके ठिकाने का पता लगाया जा सके। साथ ही, उन सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है जिनके संपर्क में वह पिछले कुछ दिनों से थी। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज और स्टॉक रजिस्टर को भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP शासन का एक्शन: चीचली नगर परिषद अध्यक्ष शेख मंजूर पद से हटाए गए; 12.18 लाख की वसूली का आदेश, नियुक्तियों में धांधली पर कार्रवाई
Indore Jewellery Fraud, Indore Jewellery Theft, Megha Rathore Fraud, Tukoganj Police Station, Rajat Gems and Jewellery, Indore Crime News, Gold Scam Indore, Indore Theft Case
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us