Advertisment

इंदौर में 13 साल के बच्चे की हत्या: रस्सी से घोंटा गला, फिर ईंट से कुचला चेहरा, पलंग पेटी में छिपाई लाश, पुलिस के साथ ही घूमता रहा कातिल

इंदौर में 13 साल के एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को पलंग पेटी में रख दिया और उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
Vikram Jain
Indore news

Indore Minor Boy Murder Case: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल बच्चे का गला घोंटा, बल्कि साक्ष्य छिपाने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। हत्या के बाद बच्चे के शव को एक फ्लैट के पलंग के अंदर छिपा दिया गया और संदेह से बचने के लिए उस पलंग पर एक बीमार बुजुर्ग महिला (दादी) को सुला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है, जबकि उसका साथी फरार है।

Advertisment

आठवीं कक्षा के छात्र की हत्या से सनसनी

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाला आठवीं कक्षा का छात्र शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अचानक लापता हो गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो बच्चा पास ही की एक छह मंजिला बिल्डिंग (मल्टी) में जाता हुआ दिखाई दिया।

शनिवार सुबह जब बिल्डिंग की तलाशी ली गई, तो उसकी छत पर बच्चे की खून से सनी जैकेट और खून के धब्बे मिले। ऐसा लग रहा था कि किसी ने खून को साफ करने की कोशिश की है। पुलिस को मल्टी के पीछे कचरे के ढेर से बच्चे का बैग भी बरामद हुआ।

Indore Murder Case Rehan Arrested
बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी रेहान गिरफ्तार, दूसरा आरोपी रिजवान फरार।
Advertisment

पुलिस के साथ घूमता रहा मास्टरमाइंड

आरोपी रेहान पुलिस की हर हरकत पर नजर रखने के लिए उनके साथ ही सर्चिंग में शामिल रहा। पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी रेहान (21 वर्ष) लगातार पुलिस के साथ घूमकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार, रेहान के हाव-भाव संदिग्ध लगने पर उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में रेहान सच्चाई उगल दी और उसने बताया कि चौथी मंजिल के एक फ्लैट में पलंग की पेटी के अंदर शव छिपाया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस पलंग में शव रखा था, उसके ऊपर एक बीमार बुजुर्ग महिला को सुला दिया गया था ताकि किसी को शक न हो।

गला घोंटने के बाद चेहरे पर ईंट से हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले नायलॉन की रस्सी से बच्चे का गला घोंटा और फिर चेहरे पर ईंट से वार किए। वारदात को बिल्डिंग की छत पर अंजाम दिया गया और बाद में शव को नीचे फ्लैट में लाया गया। आरोपी रेहान का भाई भी पहले से हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब दूसरे आरोपी रिजवान की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

स्थानीय रहवासियों ने रात में 'बचाओ-बचाओ' की आवाजें सुनने की बात कही है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, मासूम की बेरहमी से हत्या और शव को छिपाने के शातिर तरीके को सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

Advertisment

Indore news, Indore Murder Case, Indore Murder Case news Indore Minor Boy Murder, Indore school student murder, Rehan Arrested Indore, MIG Police Station Indore, Body Hidden in Bed, Indore Crime News, Indore murder mystery

Indore crime news Indore News indore murder case Indore Murder Case NEWS Indore Murder Mystery Indore Minor Boy Murder Indore school student murder Rehan Arrested Indore MIG Police Station Indore Body Hidden in Bed
Advertisment
चैनल से जुड़ें