Advertisment

भागीरथपुरा कांड: इंदौर में दूषित पानी ने ली एक और बुजुर्ग की जान, लिवर और किडनी फेल्योर से तोड़ा दम, 31 के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक और बुजुर्ग की मौत के बाद अब तक कुल 31 लोग जान गंवा चुके हैं।

author-image
Vikram Jain
Indore Contaminated Water Tragedy

Indore Water Tragedy Deaths Update: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को एकनाथ सूर्यवंशी (72) की 30 दिनों के इलाज के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल में मौत हो गई। इस मौत के साथ ही इस दूषित पानी कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। डॉक्टरों के अनुसार, दूषित पानी के संक्रमण से उनके शरीर के सभी मुख्य अंग फेल हो गए थे। मृतक वही व्यक्ति थे जिनसे अस्पताल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना था।

Advertisment

भागीरथपुरा दूषित जल कांड में 31वीं मौत

इंदौर में दूषित पानी से फैला डायरिया और इंफेक्शन अब भी शांत नहीं हुआ है। भागीरथपुरा में गंदे पानी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 31 पहुंच गया है। शुक्रवार को 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी की 30 दिनों के इलाज के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल में मौत हो गई। उन्हें 29 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहाँ वे 25 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। परिजन गुरुवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले गए थे, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, परिजन गुरुवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले गए थे, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। दूषित पानी के कारण उनके शरीर में इंफेक्शन इतना फैल गया था कि उनके लिवर और दोनों किडनियां फेल हो गई थीं।

अस्पताल में राहुल गांधी ने की थी मुलाकात

भागीरथपुरा कांड के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने एकनाथ सूर्यवंशी का हालचाल जाना था और सहानुभूति जताई थी। एकनाथ जल संसाधन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत थे। अपनी पेंशन और सेवा लाभों के लिए वे हाईकोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन न्याय मिलने से पहले ही वे दूषित पानी की भेंट चढ़ गए। उनके पीछे उनकी हृदय रोगी पत्नी शकुंतला सूर्यवंशी और दो विवाहित बहनें हैं।

Advertisment

हेमंत गायकवाड़ के परिवार पर भी संकट

भागीरथपुरा की स्थिति अब भी चिंताजनक है। 21 जनवरी को हेमंत गायकवाड़ की मौत के बाद अब उनकी पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें किडनी की गंभीर समस्या के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल है और लोग सरकारी नल के पानी को इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं।

450 मरीज डिस्चार्ज, 4 की हालत गंभीर

भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में अब तक 450 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 3 बॉम्बे हॉस्पिटल के आईसीयू और एक अरविंदो अस्पताल में भर्ती है। क्षेत्र में एहतियातन 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र और दो एम्बुलेंस तैनात हैं। हालांकि संक्रमण अब नियंत्रण में है और डायरिया के इक्का-दुक्का मामले ही आ रहे हैं, लेकिन लगातार होती मौतों से रहवासी अब भी दहशत में हैं।

Indore Water Tragedy Deaths Update indore water contamination | indore water contamination case news | rahul gandhi indore visit | Indore News | Bhagirathpura Death Toll | Bhagirathpura Contaminated Water | Bhagirathpura Indore News | Multi Organ Failure | Bombay Hospital Indore | Indore Municipal Corporation

Advertisment

Bombay Hospital Indore Indore News Indore Municipal Corporation rahul gandhi indore visit indore water contamination Bhagirathpura Contaminated Water indore water contamination case news Bhagirathpura Indore News Bhagirathpura Death Toll Indore Water Tragedy Deaths Update Multi Organ Failure
Advertisment
चैनल से जुड़ें