Ladli Behna Yojana: MP की लाड़ली बहनों को मिली 33वीं किस्त, सीएम मोहन यादव खंडवा से जारी की 1836 करोड़ की राशि, चेक करें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त सिंगल क्लिक के जरिये जारी की। 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये भेजे गए।

Ladli Behna Yojana 33rd kisht transfer cm mohan yadav Pandhana Khandwa hindi news

Ladli Behna Yojana 33rd kisht Transfer: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है। खंडवा के पंधाना के कार्यक्रम में सीएम यादव ने सिंगल क्लिक के जरिये 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

ऐसे चेक करें, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाइए।

मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करिए।

होमपेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करिए।

मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालिए।

मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करिए।

अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करिए।

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

आप लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपये

MP में लाड़ली बहना योजना से करीब 1 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कट चुके हैं। जिन महिलाओं की उम्र फरवरी में 60 साल या इससे ज्यादा हो चुकी है, उन लाभार्थी महिलाओं के नाम लिस्ट से ऑटोमैटिक कट जाते हैं। 2023 से अब तक हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब लाड़ली बहनों को पैसे देने की बात करते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना दारू पी जाती हैं। कांग्रेस को शर्म आना चाहिए, कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए। बहनें अपने जीवन में अगर एक रुपया भी मिले तो वे पूरे परिवार पर खर्च करती हैं। जान की बाजी लगाकर माताएं-बहनें परिवार को संभालती हैं।

सीएम बोले-बहनों हिसाब चुकता कर लेना

बहनों याद रखना, गांठ बाधकर रखना। लोकतंत्र में बदला लेने का सबसे अच्छा दिन, जिस दिन आपको वोट देने का मौका आए, उस दिन आप हिसाब चुकता कर लेना। कांग्रेसियों तुम्हारे कर्म ऐसे कि तुम 20 साल से घर बैठे और 20 साल तक घर बैठोगे, बहनों का तुम्हें श्राप लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें:भोपाल में 'किन्नर अखाड़ा' रचेगा इतिहास: 15 फरवरी को मिलेगा देश का पहला किन्नर शंकराचार्य, 250 की होगी घर वापसी, सुरैया नायक गुट ने उठाए सवाल

नर्मदापुरम से जारी हुई थी 32वीं किस्त

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त नर्मदापुरम से जारी की थी। सभी पात्र महिलाओं के खातों में 16 जनवरी को 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

ladli behna yojana 33rd kisht

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: मनीष सिंह ने फिर संभाली जनसंपर्क की कमान, इंदौर कलेक्टर-मेट्रो MD के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

लाड़ली बहना योजना क्या है

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। ये योजना MP की मूल निवासी महिलाओं के लिए है। इस योजना में 60 साल से कम उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने शुरुआत में 1000 रुपये की राशि दी जाती थी। अब इसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article