इंदौर में दूषित पानी से 35 लोग बीमार: सभी अस्पताल में भर्ती, सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से 35 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला भागीरथ पुरा क्षेत्र का है।

Indore Polluted Water

Indore Polluted Water 35 Sick News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से 35 लोग बीमार हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के अनुसार पूरा मामला भागीरथ पुरा क्षेत्र का है। घटना के बाद पानी की टंकी जांच के घेरे में है। हालांकि इस मामले सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। साथ ही मंत्री विजयवर्गीय ने भी मरीजों से हाल जाना है। 

इलाज का खर्च उठाएगा प्रशासन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी के इलाज का खर्च प्रशासन उठाएगा। जिन्होंने पैसे जमा करा दिए हैं उनके पैसे वापस किए जाएंगे। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में हो रही खुदाई के चलते गंदगी मिलने से टंकी का पानी दूषित हो गया होगा। इसकी जांच की जा रही है।

क्या कहना है मंत्री विजयवर्गीय का 

इस घटना के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंच कर बीमारों का हालचाल जाना है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पानी के सैंपल लिए गए हैं। क्लोरीन की गोली भी दी गई हैं। मंगलवार को इसका कारण स्पष्ट हो जाना चाहिए। भागीरथपुरा इलाका सघन बस्ती वाला है। बीते 4—5 दिन से गंदे पानी की शिकायत मिल रही थी। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत मिल रही थी। 

डोर टू डोर सर्वे हो रहा है 

इस मामले में नगर निगम द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। जिम्मेदारों पर आने वाले दिनों में कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बीमारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: IPS वीरेंद्र कुमार मिश्रा की गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति: बने डिप्टी सेक्रेटरी, आदिवासियों की जमीन बिक्री विवाद में IAS कैलाश बुंदेला को राहत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article