इंदौर के महू में MD ड्रग्स फैकटरी का भंडाफोड़: 150 करोड़ से ज्यादा की 52 KG एमडी ड्रग्स और 260 KG केमिकल पाउडर जब्त, CBN की मैराथन कार्रवाई

(रिपोर्ट-लोकेश राठौर, महू): इंदौर के महू में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने MD ड्रग्स बनाने की फैकटरी का भंडाफोड़ किया है। जहां से 52 किलो MD ड्रग्स और 260 किलो केमिकल पाउडर जब्त किया गया। जिसकी ओवर ऑल कीमत 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई।

Indore Mhow MD Drugs Factory

Indore Mhow MD Drugs Factory: इंदौर के महू में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने MD ड्रग्स बनाने की फैकटरी का भंडाफोड़ किया है। महू के थवलाय में स्थित घनश्याम यादव के मकान में सीबीएन ने छापेमारी की। जहां से उसने 52 किलो तैयार मैथ MD ड्रग्स बरामद किया। जिसकी ओवर ऑल कीमत 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई।
पिछले 20 घंटे की कार्रवाई में सीबीएन को 260 किलो केमिकल-पाउडर और ड्रग्स बनाने की मशीनें जब्त की हैं।

ड्रग्स बनाने की अत्याधुनिक लैब

सीबीएन की कार्रवाई में एक दिन पहले इसी मकान से 8 किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी। अब तक 52 किलो ड्रग्स बरामद हो चुकी है। इसकी अनुमानित कीमत 15.60 करोड़ रुपए है। साथ ही 260 किलो केमिकल पाउडर और ड्रग्स बनाने की मशीनें एवं अत्याधुनिक लैब की किमत मिलाकर ओवर ऑल 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स बमराद हुई।

महू में ड्रग्स फैकटरी पर कार्रवाई की तस्वीरें

Indore MD Drugs Factory

Indore MD Drugs Factory

Indore MD Drugs Factory

Indore MD Drugs Factory

Indore MD Drugs Factory

मंदसौर से पकड़े गए आरोपी से मिला सुराग

सीबीएन ने शुक्रवार, 13 फरवरी की रात मंदसौर में यात्री बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि ड्रग्स थवलाय गांव में किराए के मकान में तैयार की जाती है। इसके बाद सीबीएन की 20 सदस्यीय टीम शनिवार को गांव पहुंची और घनश्याम यादव के मकान पर दबिश दी। टीम को यहां ड्रग्स बनाने का अत्याधुनिक सेटअप यानी अत्याधुनिक लैब मिली, जहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जैसे ड्रग्स तैयार की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालु की मौत: रेलवे स्टेशन पर दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक बुजुर्ग की गई जान, दूसरा कुबरेश्वर धाम में भर्ती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article