इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट पर इंजीनियर को JCB का पंजा मारा: ड्राइवर ने रौंदने की कोशिश की, लेकिन बचकर निकला, वीडियो वायरल

इंदौर के एरोड्रम स्थित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट पर काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी ड्राइवर और एक युवक में तीखी बहस हो गई। पहले गुस्साए युवक ने जेसीबी ड्राइवर को ड्राइविंग सीट से खींचने की कोशिश की। इस बीच ड्राइवर ने जेसीबी का पंजा घुमा दिया, जिससे युवक मौके पर गिर पड़ा। 

Indore Metro Project Engineer JCB Driver Video Viral

Indore Metro Rail Project: मध्यप्रदेश के इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की साइट पर एक इंजीनियर को जेसीबी से रौंदकर मारने का मामला सामने आया है।

इंदौर के एरोड्रम स्थित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट पर काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी ड्राइवर और एक युवक में तीखी बहस हो गई। करीब एक मिनट की बहस के बाद पहले गुस्साए युवक जेसीबी ड्राइवर के पास पहुंचा और ड्राइविंग सीट से उसे नीचे खींचने की कोशिश करने लगा। 

तेजी से पीछे हटा और जेसीबी के नीचे से निकला

युवक की हरकत देखने के बाद ड्राइवर का भी गुस्सा फूटा और उसने जेसीबी का पंजा युवक पर घुमा दिया, जिससे युवक मौके पर गिर पड़ा, फिर ड्राइवर ने जेसीबी के पंजे से नीचे गिरे युवक को रौंदने की कोशिश की, हालांकि वह तेजी से पीछे हट गया और जान बचाकर बाहर निकल आया।

काम की क्वालिटी को लेकर हुई तीखी बहस

बताया जा रहा है कि घायल युवक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का इंजीनियर है। जानकारी के अनुसार साइट पर काम की क्वालिटी को लेकर दोनों में बहस हो गई थी। जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई और मामला इंजीनियर को मारने तक की स्थिति बन गई। इस दौरान इंजीनियर के साथ वाले युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

शिकायत नहीं की, लेकिन पुलिस जांच शुरू

घटना मंगलवार, 10 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे दिन तक इंजीनियर ने कोई पुलिस शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

इंजीनियर के बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे

इस मामले में इंदौर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें जेसीबी ड्राइवर युवक को कुचलता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मेट्रो प्रोजेक्ट का इंजीनियर हैं, इंजीनियर से हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच पूरी करने के बाद जेसीबी ड्राइवर पर केस दर्ज करेंगे।

ये भी पढ़ें: MP Congress: एमपी कांग्रेस प्रवक्ताओं की नई लिस्ट होगी छोटी, सिर्फ 20 काबिल चेहरों को मिलेगा मौका, जिला और संभाग स्तर पर होंगे 2 प्रवक्ता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article